{"_id":"69d0d2dd204d5a9cd508cb43","slug":"navpancham-rajyog-2026-guru-budh-yuti-positive-impact-on-these-zodiac-sign-2026-04-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Navpancham Rajyog 2026: गुरु-बुध ग्रह के संयोग से बना नवपंचम राजयोग, इन राशियों को मिलेंगे लाभ के जबरदस्त मौके","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Navpancham Rajyog 2026: गुरु-बुध ग्रह के संयोग से बना नवपंचम राजयोग, इन राशियों को मिलेंगे लाभ के जबरदस्त मौके
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Vinod Shukla
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:29 PM IST
सार
Navpancham Rajyog 2026: देवगुरु बृहस्पति और व्यापार के कारक ग्रह बुध के बीच नवपंचम राजयोग का निर्माण हुआ है। जिसे कुछ राशि वालों को इसका लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
नवपंचम राजयोग
- फोटो : अमर उजाला
Navpancham Rajyog 2026: ज्योतिष में समय-समय पर ग्रह एक से दूसरी राशि में गोचर करते हैं जिसके कारण दूसरे ग्रहों के साथ युति या द्दष्टि संबंध बनाते हुए कई तरह के राजयोगों का निर्माण करते हैं। ऐसा ही एक राजयोग 03 अप्रैल को बना है, जिसमें गुरु और बुध एक दूसरे से 120 अंश पर होते हुए नवपंचम राजयोग का निर्माण किया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवपंचम राजयोग का निर्माण तब होता है जब दो ग्रह एक दूसरे से पंचम और नवम के संबंध में हो। जिससे दोनों ग्रहों के बीच में 120 अंश का कोण बने। देवताओं के गुरु देवगुरु बृहस्पति अभी मिथुन राशि में मार्गी हैं, जो बुध ग्रह के साथ संयोग करके शक्तिशाली नवपंचम राजयोग बनाएंगे। इस योग से कुछ राशियों को अच्छा लाभ होता हु दिखाई देगा। आइए जानते हैं किन-किन राशि वालों को नवपंचम राजयोग का लाभ सबसे ज्यादा मिलेगा।
Trending Videos
कर्क राशि
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए नवपंचम राजयोग बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है। आपकी राशि से गोचर कुंडली में गुरु 12वें और बुध आठवें भाव में विराजमान होंगे। इससे इन राशियों के जीवन में खुशियां आ सकती है। कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। सुख-सुविधाओं में इजाफा देखने को मिल सकता है। कामकाज के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है जिससे आपको कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है।

तुला राशि
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए नवपंचम राजयोग का निर्माण बहुत ही शुभ और अनुकूल साबित हो सकता है। आपकी राशि से कुंडली के नवम भाव में गुरु, पंचम भाव में बुध विराजमान होंगे। ऐसे में आपको किस्मत का अच्छा साथ आपको मिलेगा। लंबे समय से आपके रुके हुए कामों में तेजी आएगी। नौकरीपेशा जातकों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है और किसी नए तरह के प्रोजेक्ट में काम मिल सकता है। व्यापार में विशेष लाभ मिलने के योग हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए नवपंचम राजयोग बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। आपके अधूरे कामों में आपकी कई योजनाएं सफल होंगी। आमदनी में अच्छी ग्रोथ होगी और जो लोग नए तरह के व्यापार आदि करना चाह रहे हैं उनके लिए आने वाला समय अच्छा रहेगा। इसके अलावा नौकरी मे स्थान परिवर्तन के योग भी हैं। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में इजाफा हो सकता है।

मीन राशि
- फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए गुरु-बुद के संयोग से बना नवपंचम राजयोग बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। आपके अधूरे कामों में सफलता मिल सकती है। वाहन, घर या संपत्ति आदि खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। मान-सम्मान के साथ विशेष तरह की उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। कारोबार में अच्छा लाभ अर्जित करने के अवसर मिल सकता है। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।