Weekly Horoscope: कैसा रहेगा जुलाई का आखिरी सप्ताह? पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का साप्ताहिक राशिफल
Weekly Horoscope (27 July to 2 August 2026): जुलाई का आधिरी सप्ताह सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कार्यों में आ रही अड़चनों को दूर करके मनचाही सफलता दिलाने वाला कहा जाएगा। इस हफ्ते करियर-कारोबार में आपको अनुकूलता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको सीनियर और जूनियर दोनों की तरफ से भरपूर सहयोग और समर्थन मिलेगा। सुख-सुविधा से जुड़े साधन की प्राप्ति होगी। भूमि-भवन से जुड़े विवाद का समाधान आपसी सहमति से निकल सकता है। इस सप्ताह राजनीति से जुड़े लोगों की लोकप्रियता और उनका जनाधार बढ़ेगा। समाज सेवा से जुड़े लोगों को उनके कार्य के लिए सम्मानित किया जा सकता है। सप्ताह के मध्य में आप पर्यटन या फिर मनोरंजन आदि पर धन व्यय कर सकते हैं। इस दौरान आपका अधिकांश समय स्वजनों के साथ हंसी-खुशी बीतेगा। यदि आप लंबे समय से किसी कारोबारी डील को करने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह के अंत तक वह हो सकती है। सप्ताह के अंत में व्यवसाय से जुड़ी यात्रा सफल होगी। आधी अधूरी योजनाओं के पूरे होने या फिर उसके आगे बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों के लिये समय अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपायः प्रतिदिन देवी दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करके चालीसा का पाठ करें।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको करियर कारोबार में कुछेक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति है तो आपको अपने काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल न दें और क्रोध करने से बचें। वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह गुप्त शत्रुओं से विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के मध्य में पारिवारिक सुख में कमी देखने को मिलेगी। इस दौरान घरेलू विवाद और परिवार में किसी सदस्य की खराब सेहत आपकी चिंता का कारण बनेगी। इस दौरान आपको लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय विनम्रता से पेश आना होगा। व्यापारी वर्ग के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध का समय मध्यम फलदायी कहा जाएगा लेकिन उत्तरार्ध में उन्हें अचानक से बड़े लाभ की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन बावजूद इसके आय के मुकाबले व्यय की अधिकता बनी रहने से आर्थिक संतुलन बनाए रखना थोड़ा मुश्किल होगा। छात्र वर्ग का मन इस सप्ताह अध्ययन से भटक सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता न मिलने से मन उदास रहेगा। प्रेम संबंध में गलतफहमियों के चलते खटास आ सकती है।
उपायः प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं और श्रीयंत्र की विधि-विधान से पूजा करें।
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बंद किस्मत के दरवाजे खोलने वाला कहा जाएगा। इस सप्ताह आपके रोजी-रोजगार में आ रही दिक्कतें दूर होती हुई नजर आएंगी। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको सप्ताह के पूर्वार्ध में ही कोई बड़ा पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। मनचाहे स्थान पर तबादले की कामना इस हफ्ते पूरी हो सकती है। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय कारोबार की दृष्टि से भी बेहद शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में अपेक्षित वृद्धि होगी। व्यवसाय में बढ़ोत्तरी के प्रयास सफल होते हुए नजर आएंगे। यह सप्ताह विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों के लिए अत्यधित शुभ कहा जाएगा। नवविवाहितों के परिवार में वृद्धि हो सकती है। उन्हें इस संबंध में गुड न्यूज मिल सकती है। परिवार में सदस्यों में वृद्धि होने के साथ संपत्ति प्राप्ति के योग भी बनेंगे। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका अधिकांश समय अपने शुभचिंतकों और आत्मीय लोगों के साथ हंसी-खुशी बीतेगा। किसी धर्म स्थान की यात्रा के योग बनेंगे। संतो के सत्संग एवं दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा। लव पार्टनर के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपायः प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्तनाम का पाठ करें।
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएगा। इस हफ्ते कर्क राशि वालों को सोचे हुए कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में घरेलू खचों में आपका धन अधिक व्यय होगा। ऐसे में धन का प्रबंधन करके चलें और अनावश्यक खर्चों से बचें। इस दौरान यदि आप नवीन कार्यों एवं योजनाओं को भविष्य के लिए सहेज कर रखेंगे तो आशातीत लाभ होगा। कहने का तात्पर्य यह है कि यदि आप कोई बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ना चाह रहे हैं या फिर किसी नये काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो उसके लिए उचित समय का इंतजार करना बेहतर रहेगा। सप्ताह के मध्य में आपको अचानक से रोजी-रोजगार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कम फलदायी होने से मन थोड़ा निराश रहेगा। छात्र वर्ग को मनचाही सफलता पाने के लिए सामान्य से कहीं ज्यादा परिश्रम करने की आवश्यकता रहेगी। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने शुभचिंतकों और बड़ों की सलाह को इग्नोर करने से बचना चाहिए, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और अपने पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।
उपायः प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा और शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।