{"_id":"60718c56fdf46219ea76538d","slug":"weekly-horoscope-weekly-rashifal-12-april-to-18-april-2021-know-prediction-of-all-zodiac-signs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक राशिफल (12 से 18 अप्रैल) : जानिए इस सप्ताह किन राशियों के सितारे रहेंगे बुलंद","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
साप्ताहिक राशिफल (12 से 18 अप्रैल) : जानिए इस सप्ताह किन राशियों के सितारे रहेंगे बुलंद
मधुकर मिश्र, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 11 Apr 2021 06:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेष-
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह धैर्य से कार्य करने की आवश्यकता है। किसी भी कार्य में शीघ्रता नुकसानदायक साबित हो सकती है। सप्ताह के प्रारंभ में सेहत और संबंधों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत रहेगी। किसी से बहुत ज्यादा अपेक्षा करने पर उपेक्षा की स्थिति आ सकती है। कार्यक्षेत्र में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करते समय अपने शुभचिंतकों एवं विशेषज्ञ की राय लेना ना भूलें। विदेश से जुड़े कार्य करने वाले लोगों को अपेक्षित लाभ होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम सबंधों में मजबूती आयेगी। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है। खान-पान संबंधी चीजों का ख्याल रखें।
शुभ अंक-1
शुभ दिन-रविवार
शुभ रंग-केसरिया
सफलता का सूत्र-‘विवेक का इस्तेमाल करें।’
उपाय-गुड़ एवं लाल कपड़ा दान करें। देवी दुर्गा की उपासना करें।
2 of 12
राशि
वृष
वृष राशि के जातकों को सप्ताह के प्रारंभ में मित्रों और शुभचिंतकों की मदद से कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। पूर्व में किए गए निवेश से अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। भूमि और भवन के क्रय-विक्रय से लाभ के योग बनेंगे। रोजी-रोजगार की दिशा में प्रयास सफल होंगे। लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा के भी योग हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे भविष्य में लाभ की योजनाएं बनेंगी। सत्ता पक्ष से लाभ की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। युवाओं का समय मौज मस्ती में बीतेगा। सप्ताह के अंत में संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलने पर परिवार में हर्ष का माहौल रहेगा।
शुभ अंक-4
शुभ दिन-बुधवार
शुभ रंग-बसंती
सफलता का सूत्र-‘लोगों के बहकावे में न आवें। ’
उपाय-गरीब लोगों को भोजन कराएं। अपने इष्टदेव की उपासना करें।
3 of 12
मिथुन
मिथुन
यदि आप अपने जीवन में एक नई दिशा की तलाश में जुटे थे अथवा आपको एक अदद नौकरी की तलाश थी तो इस सप्ताह के अंत तक आपको कोई न कोई सुखद समाचार की प्राप्ति अवश्य होगी। यह समय आपके लिए अत्यंत शुभ है। ऐसे में पूरे मनोयोग और ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य पर फोकस करें। निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी। हालांकि एक बात का ध्यान रहे के आपकी बात से ही बात बनेगी और बात से ही बात बिगड़ेगी इसलिए वाणी में मधुरता बनाए रखें। राजनीति से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी और नया पद प्राप्त हो सकता है। विदेश से संबंधित कारोबार करने वालों को लाभ की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है।
शुभ अंक-8
शुभ दिन-बुधवार
शुभ रंग-हरा
सफलता का सूत्र-‘अवसर का लाभ उठाएं।’
उपाय-बुजुर्ग स्त्रियों का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें। शक्ति की साधना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
राशि
कर्क
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह आधी छोड़ सारी को धावे, आधी मिले न सारी पावे की कहावत को याद रखना होगा। इस सप्ताह आपका मन किसी एक कार्य को करने पर नहीं टिकेगा। जिससे आपके द्वारा किए प्रयासों में सफलता के बहुत कम योग बनेंगे। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। घरेलू समस्याओं को सुलझाते समय वाद-विवाद की जगह संवाद से काम लें और स्वजनों की भावनाओं की उपेक्षा बिल्कुल न करें। कठिन समय में जीवनसाथी और लव पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी भी बड़े प्रोजेक्ट पर धन निवेश करने से पहले शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। इस सप्ताह लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करने से बचें और अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। मन को एकाग्र रखने के लिए ध्यान एवं योग का सहारा लें।
शुभ अंक-7
शुभ दिन-मंगलवार
शुभ रंग-बादमी
सफलता का सूत्र-‘ईश्वर पर पूरा विश्वास रखें।’
उपाय-सफेद वस्तुओं का दान और भगवान शिव की उपासना करें।
विज्ञापन
5 of 12
राशि
सिंह
करिअर अथवा कारोबार को लेकर जिस चीज का इंतजार आपको लंबे समय से बना हुआ था, वह इस सप्ताह के अंत तक खत्म हो जायेगा। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। यदि आप किसी बड़ी योजना पर कार्य कर रहे थे तो किसी महिला मित्र की मदद अत्यंत लाभदायक साबित होगी। आपको इस बात का पूरा ख्याल रखना होगा कि आप सफलता के जोश में पास के फायदे में, दूर का नुकसान न कर बैठें। किसी भी स्थिति में आवेश या अभिमान में आने से बचें, अन्यथा पास आई हुई सफलता और प्रियजन आपसे दूर जा सकते हैं। अस्वस्थ लोगों की सेहत में खासा सुधार देखने को मिलेगा। दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों में बेवजह के तर्क-वितर्क से बचें। सप्ताह के अंत तक धर्म स्थान की यात्रा के योग बन सकते हैं।
शुभ अंक- 5
शुभ दिन-गुरुवार
शुभ रंग-लाल
सफलता का सूत्र-‘आत्मविश्वास बनाए रखें।’
उपाय-भगवान सूर्यदेव को जल में रोली मिलाकर अघ्र्य दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।