आज के समय में चाहे कोई भी क्षेत्र हो प्रतिस्पर्धा का माहौल रहता है और बात जब नौकरीपेशा व्यक्ति की हो तो उसके लिए पदोन्नति होना बहुत आवश्यक हो जाता है। यहां न केवल व्यक्ति के अहोदा ऊंचा होने का सवाल होता है बल्कि आय भी बढ़ जाती है इसलिए व्यक्ति एक दूसरे से आगे निकलना चाहता है। यदि यह प्रतिस्पर्धा सकारात्मक रहती है तो आगे बढ़ने में सहायता मिलती है। व्यक्ति अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित होता है लेकिन कई बार कठोर परिश्रम करने के बाद भी मनमुताबिक परिणाम प्राप्त नहीं होता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति धीरे-धीरे तनाव में आने लगता है औऱ कई बार परिस्थितियां उसे तोड़कर रख देती हैं। कई बार व्यक्ति की पदोन्नति होते-होते रह जाती है। इसके पीछे का कारण नकारात्मकता भी हो सकती है। यदि आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो कुछ उपाय करके आप पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं लेकिन इसके लिए यह भी आवश्यक है कि आप मन लगाकर मेहनत करना चाहिए और अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहना चाहिए। आइए जानते हैं उपाय।
बहुत मेहनत करने पर भी नहीं हो रही है पदोन्नति तो ये उपाय दिलाएंगे शुभ परिणाम
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Mon, 21 Jun 2021 05:30 PM IST
सार
- पदोन्नति प्राप्त करने के लिए अपनी डेस्क पर धातु का कछुआ या मछली रखें।
- नकारात्मकता से बचने के लिए काम करने की मेज को हमेशा साफ और व्यवस्थित रखना चाहिए।
- प्रतिदिन सुबह ऑफिस जाते समय गाय को रोटी खालाना चाहिए।
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X