यदि घर में कलह और आर्थिक तंगी ये दोनों परेशानियां हो तो व्यक्ति एक पल को भी चैन की सांस नहीं ले पाता है। यदि आपके घर में बात-बात पर झगड़ा होता रहता है, परिवार के सदस्यों की आपस में बनती नहीं हैं और घर में आर्थिक तंगी बनी हुई है तो इसके पीछे आपके घर का वास्तु दोष भी हो सकता है। कई बार हम बहुत सी चीजों पर ध्यान नहीं देते हैं, जिसके कारण घर में नकारात्मकता का प्रवाह होने लगता है परिणाम स्वरुप इसका बुरा प्रभाव घर की सुख-शांति और आर्थिक स्थिति पर पड़ने लगता है। वास्तु में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकारात्मकता का बढ़ावा दिया जाता है ताकि जीवन में सुख, शांति और संपन्नता बनी रहे। घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं यदि आप इन उपायों को अपनाते हैं तो जीवन की इन समस्याओं से काफी हद तक छुटकारा पा सकते हैं। इन उपायों को करने से आपके जीवन में शांति और समृद्धि आती हैं एवं आपकी परेशानियों का निदान होता है। तो आइए जानते हैं उपाय।
घर में होता रहता है झगड़ा या बनी रहती है पैसों की किल्लत, तो ये वास्तु उपाय दूर करेंगे आपकी सारी परेशानियां
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Mon, 21 Jun 2021 02:06 PM IST
सार
- घर में सुख-शांति के लिए समय-समय पर हवन करवाना चाहिए।
- वास्तु के अनुसार घर की उत्तर-पूर्व दिशा में तुलसी लगाने से सुख-संपन्नता आती है।
- पूर्णिमा के दिन घर में गंगाजल का छिड़काव करने से सारी नकारात्मकता दूर हो जाती है।
- घर में लाफिंग बुद्धि और धातु का कछुआ रखने से खुशहाली और संपन्नता बनी रहती है।
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X