Vastu Tips for Home: घर की साज-सज्जा के लिए हम अपने घर में सजावट की वस्तुएं लगाते हैं। हमारा घर साफ-सुधरा रहे, इसके लिए रोजाना झाड़ू-पोछा करते हैं। घर को सुंदर बनाने के लिए बिखरे पड़े सामानों को व्यवस्थित तरीके से लगाते हैं। लेकिन इन सबके अलावा घर की सुख-शांति और खुशहाली के लिए वास्तु के नियमों का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कुछ विशेष चीजों का होना शुभ नहीं माना जाता है। ये चीजें घर में वास्तु दोष को पैदा करती हैं जिससे घर में कलह, सेहत से जुड़ी परेशानियां और आर्थिक तंगी के अलावा अन्य तमाम तरह की समस्याएं आती हैं। ऐसी चीजों को घर से तुरंत ही बाहर निकाल देना चाहिए, अन्यथा ये चीजें आपको कंगाल बना सकती हैं। आइए वास्तु के नियम के अनुसार जानते है घर में कौनसी चीजें घर की तरक्की में बाधा पहुंचाती हैं..
Vastu Tips for Home: आपको कंगाल बना सकती हैं घर में रखी ये 8 चीजें, तुरंत करें बाहर
टूटा हुआ फर्नीचर
अगर आपके घर में टूट हुआ फर्नीचर है तो उसे तुरंत घर से बाहर निकाल दें। वास्तु के अनुसार, घर में टूटा फर्नीचर वास्तु दोष पैदा का कारक है। यह घर में आर्थिक तंगी के साथ साथ वैवाहिक जीवन में परेशानियां लाता हैं।
वास्तु शास्त्र के नियमानुसार, घर में कबूतर का घोंसला है तो उसे तुरंत हटा दें। घर में कबूत का घोंसला अशुभ संकेत माना जाता है। इसके कारण घर की तरक्की रुक जाती है और घर में कलह होने लगती है।
वास्तु के नियमानुसार, अगर आपके घर में रुकी या खराब घड़ी हो तो उसे तुरंत ठीक कराना चाहिए अथवा उसे घर से बाहर निकाल देना चाहिए। माना जाता है कि खराब या रुकी हुई घड़ी घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा करती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में फटे-पुराने कपडे हैं तो उन्हें तुरंत ही घर से निकाल देना चाहिए। नियमानुसार, घर में फटे-पुराने कपड़े शुक्र ग्रह को कमजोर करते हैं जो धन-वैभव और समृद्धि के कारक हैं। शुक्र ग्रह की मजबूती के लिए साफ-सुधरे और एकदम प्रेस किए हुए कपड़े पहनना चाहिए।

कमेंट
कमेंट X