फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: बुरी नजर से अपने घर को बचाने के लिए अपनाएं ये 8 उपाय

Wed, 01 Dec 2021 07:45 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 01 Dec 2021 07:45 AM IST
विज्ञापन
Vastu Tips tips to remove negative energy from your house
शुभता का प्रतीक बांस का पौधा सबसे लोकप्रिय पौधों में से एक है जो घर में सौभाग्य, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए जाना जाता है। - फोटो : अमर उजाला

एक कहावत है कि घर वह स्थान है जहां आपका दिल बसता  है और इस सत्यता से शायद आप सभी लोग सहमत हैं। दिन की शुरुआत हो या अंत सभी को अपना घर प्रिय होता है, चूंकि हमारा घर इतना महत्वपूर्ण है, हम इसे अपने आसपास की बुरी नजर या नकारात्मक ऊर्जा से बचाने के लिए लगातार तनाव में रहते हैं। वास्तु के अनुसार कुछ ऐसी चीजें हैं जिसे आप अपने घर को किसी भी प्रकार के नकारात्मक वाइब्स से सुरक्षित रखने के लिए कर सकते हैं।  वास्तु शास्त्र कहता है कि अक्सर कई ऐसी बातें होती हैं जिससे घर को नजर लग जाती हैं, हालांकि कुछ लोग इसे अंधविश्वास का रूप भी कह सकते हैं। लेकिन यह ऐसी बातें हैं जिसे अनदेखा नहीं किया जा सकता।  इसलिए, हम आपके लिए लेकर आएं हैं ईर्ष्या, नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर के दुष्प्रभाव से आपके घर को बचाने के कुछ उपाय। 

Vastu Tips tips to remove negative energy from your house
शुभता का प्रतीक बांस का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

1. शुभता का प्रतीक बांस का पौधा 

शुभता का प्रतीक बांस का पौधा सबसे लोकप्रिय पौधों में से एक है जो घर में सौभाग्य, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए जाना जाता है। इस कारण से, यह भारत में सबसे लोकप्रिय इनडोर प्लांट है। यह न केवल एक वास्तु पौधा है बल्कि एक फेंगशुई पौधा भी है। वास्तु के अनुसार, यह घर में सौभाग्य लाता है और निवासियों को बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से बचाता है। वैसे तो बांस के इस पौधे को आप अपने घर में कहीं भी रख सकते हैं लेकिन इसे अलग-अलग कोनों में रखने से अलग-अलग फायदे होते हैं। यदि आप अपने घर के पूर्वी कोने में बांस का पौधा लागते हैं तो यह मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करेगा। यदि आप इसे दक्षिण-पूर्व में रखते हैं तो यह वित्तीय स्थिरता और परिवार में समृद्धि लाने में मदद करेगा।

Vastu Tips tips to remove negative energy from your house
नमक से दूर होती है नकारात्मक ऊर्जा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

2. नमक से दूर होती है नकारात्मक ऊर्जा 

ऐसा माना जाता है कि कमरे के कोनों और कालीनों में नमक छिड़कने से भीघर में से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। दो घंटे बाद इसे साफ कर लें। माना जाता है कि नमक के क्रिस्टल में नकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित करने की प्राकृतिक क्षमता होती है। इसके अलावा, प्रवेश द्वार के पास कुछ समुद्री नमक रखकर और इसे कपड़े या डोरमैट से ढकने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips tips to remove negative energy from your house
ताजे फूल बुरी ऊर्जा को करते हैं दूर (प्रतीकात्मक तस्वीर)  - फोटो : istock

3. ताजे फूल बुरी ऊर्जा को करते हैं दूर 

हम अक्सर घर में रखे फूलदान में ताजे फूल लगाते हैं, लेकिन दो तीन दिन बाद फूल सूखने लगते हैं। ऐसे में आपको उन सूखे फूलों को तुरंत हटा देना चाहिए। घर हो या ऑफिस, कभी भी सूखे फूल नहीं रखने चाहिए क्योंकि ये नकारात्मकता फैलाते हैं। अच्छी ऊर्जा का प्रवाह बनाए रखने के लिए उनके स्थान पर ताजे फूल लगाएं। ऐसा माना जाता है कि चारों ओर ताजे फूल रखने से वे अपने आस-पास के लोगों को सकारात्मक ऊर्जा देते हैं। अगर कोई सूखा फूल हो तो नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव उन लोगों पर पड़ने लगता है जो उनके करीब होते हैं। 

विज्ञापन
Vastu Tips tips to remove negative energy from your house
सफेद मोमबत्तियां काटती हैं नेगटिव एनर्जी (प्रतीकात्मक तस्वीर) 

4. सफेद मोमबत्तियां काटती हैं नेगटिव एनर्जी

अपने घर में सफेद मोमबत्तियां जलाएं,  यह घर के माहौल खुशनुमा माहौल बनाता है। मोमबत्तियां लगाने से घर में ऊर्जा का संतुलन बना रहता है। वे नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर उसे सकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित करते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार मोमबत्ती से निकलने वाली ऊर्जा नकारात्मक ऊर्जा को काटती है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा अपने आप बढ़ जाती है। लेकिन मोमबत्ती लगाने के लिए जगह का चुनाव करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए। घर की पूर्व, उत्तर-पूर्व और दक्षिण दिशा में मोमबत्ती जलाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed