{"_id":"60f93b598ebc3e6d7868ce01","slug":"2021-ducati-multistrada-v4-launched-in-india-ducati-multistrada-v4-2021-price-2021-ducati-multistrada-v4-specs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2021 Ducati Multistrada V4: भारत में लॉन्च हुई पावरफुल एडवेंचर बाइक, दुनिया की पहली मोटरसाइकिल जिसमें मिलता है फ्रंट और रियर रडार सिस्टम","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
2021 Ducati Multistrada V4: भारत में लॉन्च हुई पावरफुल एडवेंचर बाइक, दुनिया की पहली मोटरसाइकिल जिसमें मिलता है फ्रंट और रियर रडार सिस्टम
Thu, 22 Jul 2021 03:30 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 22 Jul 2021 03:30 PM IST
विज्ञापन
Ducati Multistrada V4
- फोटो : Ducati
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटली की मशहूर सुपरबाइक बनाने वाली ऑटोमोबाइल कंपनी Ducati India (डुकाटी इंडिया) ने अपनी बहुप्रतीक्षित 2021 Multistrada V4 (2021 मल्टीस्ट्राडा वी4) एडवेंचर मोटरसाइकिल को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। डुकाटी ने अपनी नई एडवेंचर बाइक 2021 Ducati Multistrada V4 के बेस वेरिएंट Multistrada V4 की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 18.99 लाख रुपये तय की है। वहीं इसके हायर-स्पेक वेरिएंट V4 S की ब एक्स-शोरूम कीमत 23.10 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने लॉन्चिंग से पहले ही भारत में इसकी बुकिंग शुरू कर दी थी।
Ducati Multistrada V4
- फोटो : Ducati
दमदार फीचर्स
नई Multistrada V4 दुनिया की पहली प्रोडक्शन मोटरसाइकिल है जिसमें फ्रंट और रियर राइडर असिस्टेंस रडार-सिस्टम फीचर दिया गया है। इसमें राइडर को जोड़े रखने के लिए कंपनी का नेक्स्ट-जेनरेशन डुकाटी कनेक्ट मिररिंग सिस्टम मिलता है। कंपनी के अनुसार, यह इसे तकनीकी रूप से सबसे एडवांस्ड बाइक में से एक बनाती है। बाइक पर इसके कुछ अहम सुरक्षा उपकरणों में राइडिंग मोड, पावर मोड, ABS कॉर्नरिंग, डेटाइम रनिंग लाइट, डुकाटी ब्रेक लाइट, डुकाटी ट्रैक्शन कंट्रोल, डुकाटी व्हीली कंट्रोल, और बहुत कुछ शामिल हैं।

फ्लैगशिप बाइक
नई मल्टीस्ट्राडा वी4 इस साल डुकाटी इंडिया की बहुप्रतीक्षित मोटरसाइकिलों में से एक है। Multistrada V4 क्षमता और टेक्नोलॉजी दोनों के मामले में बिल्कुल नई मोटरसाइकिल को तौर पर पेश की जा रही है। इसे कंपनी के भारतीय लाइनअप में नई फ्लैगशिप एडवेंचर मोटरसाइकिल के तौर पर रखा जाएगा। देश के सुपरबाइक के शौकीनों को इस बाइक का लंबे समय से इंतजार रहा है। डुकाटी ने यह भी घोषणा की है कि Multistrada V4 S भी स्पोक व्हील्स के साथ उपलब्ध होगी, और इस साल के आखिर तक भारत में आएगी। जहां Multistrada V4 डुकाटी रेड कलर में पेश की गई है, वहीं Multistrada V4 S डुकाटी रेड और एविएटर ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

इंजन और पावर
इसमें जबरदस्त पावर आउट के लिए कंपनी के नए V4 Granturismo (वी4 ग्रांटुरिस्मो) इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो डुकाटी के अन्य न्यू-जेनरेशन मॉडल्स में भी देखा गया है। यह इंजन 1,158 cc यूनिट है जो 10,500 rpm पर 170 hp (125 kW) का अधिकतम पावर और 8,750 rpm पर 2.7 kgm (125 Nm, 92 lb ft) का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड ट्रांसमिशन गियरबॉक्स दिया गया है। मोटरसाइकिल का वजन 215 किलोग्राम (474 पौंड) है और इसमें 60,000 किमी (36,000 मील) का वाल्व क्लीयरेंस चेक टाइमिंग है।

सस्पेंशन और ब्रेकिंग
Multistrada V4 और V4 S अपने हार्डवेयर के कारण एक दूसरे से अलग हैं। V4 में 50 mm के फुली एडजस्टेबल मोनो-शॉक और दो तरफा स्विंगआर्म के साथ 50 mm का फुली एडजस्टेबल इंवर्टेड फॉर्क्स मिलता है। जबकि, V4 S में बेहतर डुकाटी स्काईहूक सस्पेंशन सेटअप मिलता है जिसमें इलेक्ट्रॉनिक कम्प्रेशन के साथ 50 mm यूएसडी फोर्क और फुली एडजस्टेबल मोनो-शॉक के साथ रिबाउंड डंपिंग एडजस्टमेंट शामिल हैं। ब्रेकिंग हार्डवेयर, हालांकि, दोनों बाइक्स के लिए एक जैसे हैं - ब्रेम्बो स्टाइलमा एम50 कैलिपर्स के साथ ट्विन 330 mm फ्रंट डिस्क और ब्रेम्बो कैलिपर के साथ सिंगल 265 mm रियर डिस्क।