{"_id":"62d10666a9ad6557170636fd","slug":"2022-bmw-g-310-r-launched-in-india-bmw-g-310-r-2022-price-bmw-g-310-r-2022-specs-2022-bmw-g-310-r-top-speed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BMW G 310 R 2022: बीएमडब्ल्यू ने लॉन्च की नई स्पोर्ट्स बाइक, जानें कीमत और फीचर्स, KTM 390 Duke को देगी टक्कर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
BMW G 310 R 2022: बीएमडब्ल्यू ने लॉन्च की नई स्पोर्ट्स बाइक, जानें कीमत और फीचर्स, KTM 390 Duke को देगी टक्कर
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 15 Jul 2022 03:34 PM IST
सार
2022 BMW G 310 R स्ट्रीट नेकेड बाइक को अंतरराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च करने के बाद BMW Motorrad ने अब अपनी इस नई बाइक को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है।
2022 BMW G 310 R स्ट्रीट नेकेड बाइक को अंतरराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च करने के बाद BMW Motorrad ने अब अपनी इस नई बाइक को भारतीय बाजार में 2.70 लाख रुपये की एक्स-शोरूम पर लॉन्च किया है। इस कीमत पर, मोटरसाइकिल पिछले मॉडल की तुलना में 5,000 रुपये महंगी है। नए सालाना अपडेट के साथ, मोटरसाइकिल को नए कलर ऑप्शंस के साथ उतारा गया है। बाइक अब तीन रंगों- रेसिंग ब्लू, रेसिंग रेड और कॉस्मिक ब्लैक 2 रंगों में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
Trending Videos
2 of 6
2022 BMW G 310 R
- फोटो : BMW Motorcycles
नई बाइक में नई कलर स्कीम के अलावा अन्य कोई बदलाव नहीं किया गया है। मोटरसाइकिल में वही 313cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है जो 33.5bhp का पावर और 28Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन एक स्लिपर क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। यही इंजन G 310 GS मोटरसाइकिल में भी इस्तेमाल किया गया है जो एक एडवेंचर टूरिंग बाइक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
2022 BMW G 310 R
- फोटो : BMW Motorcycles
2022 BMW G 310 R स्ट्रीट नेकेड बाइक में 17- इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं जो फ्रंट में यूएसडी और रियर में मोनोशॉक सस्पेंसन के साथ आते हैं। ब्रेकिंग के लिए, दोनों पहियों में सिंगल डिस्क का इस्तेमाल किया गया है।
4 of 6
2022 BMW G 310 R
- फोटो : BMW Motorcycles
मोटरसाइकिल में डुअल चैनल ABS मिलता है जो इसकी सुरक्षा को बढ़ाता है और यह बाइक के स्टैंडर्ड किट का हिस्सा है। अन्य प्रमुख फीचर्स की बात करें तो बाइक एक फुल-एलईडी लाइटिंग सिस्टम, एडजस्ट करने वाले क्लच और ब्रेक लीवर, और एक फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आती है।
विज्ञापन
5 of 6
2022 BMW G 310 R
- फोटो : BMW Motorcycles
रेड और व्हाइट कलर विकल्पों में रेड कलर के फ्रेम और पहिए भी मिलते हैं, जो इस मोटरसाइकिल को और ज्यादा आकर्षक बनाते हैं। इसके स्टाइल की बात करें तो, यह स्क्वाटिंग स्टांस, लो-स्लंग हेडलैंप, मस्कुलर फ्यूल टैंक सेक्शन और रेक्ड व स्टब्बी टेल वाले हिस्से के साथ बिग-डैडी S 1000 R सुपर नेकेड से प्रेरित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।