फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahindra Alturas G4 2022: महिंद्रा की फ्लैगशिप एसयूवी Alturas G4 का नया सस्ता वैरिएंट लॉन्च, जानें कीमत-फीचर्स

Fri, 23 Sep 2022 09:31 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 23 Sep 2022 09:31 PM IST
विज्ञापन
2022 Mahindra Alturas G4 2WD High Variant Launched in India Know Price Features Specifications News in Hindi
Mahindra Alturas G4 - फोटो : Mahindra
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra (महिंद्रा) ने अपनी फ्लैगशिप एसयूवी Alturas G4 के वैरिएंट लाइन-अप में एक नए वैरिएंट को लॉन्च किया है। महिंद्रा ने Alturas G4 लाइन-अप में एक नया ज्यादा किफायती 2WD हाई वैरिएंट पेश किया है जिसमें 4WD मॉडल के कई फीचर्स शामिल किए गए हैं। नई 2022 Mahindra Alturas G4 2WD हाई वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 30.68 लाख रुपये रखी गई है। इस वैरिएंट को 4WD मॉडल से नीचे पोजिशन किया गया है, जिसकी कीमत इस समय 31.88 लाख रुपये है। यह दोनों कीमतें एक्स-शोरूम है। यह कीमत Alturas G4 को भारतीय बाजार में सबसे किफायती फुल-साइज एसयूवी में से एक बनाता है। 
2022 Mahindra Alturas G4 2WD High Variant Launched in India Know Price Features Specifications News in Hindi
Mahindra Alturas G4 - फोटो : Mahindra
क्या हुए बदलाव
बदलावों की बात करें तो नए Alturas G4 2WD हाई वैरिएंट में वे सभी फीचर्स मिलते हैं जो पहले सिर्फ रेंज-टॉपिंग 4WD मॉडल के साथ पेश किए गए थे। मिसाल के तौर पर, एसयूवी के एकमात्र 2WD हाई वैरिएंट में अब रेन-सेंसिंग वाइपर, ऑटोमैटिक हेडलैम्प्स, मेमोरी फंक्शन के साथ ड्राइवर सीट के लिए इलेक्ट्रॉनिक एडजस्टमेंट और स्टैंडर्ड के रूप में पावर्ड टेलगेट मिलता है। 
2022 Mahindra Alturas G4 2WD High Variant Launched in India Know Price Features Specifications News in Hindi
Mahindra Alturas G4 - फोटो : Mahindra
फीचर्स
Mahindra Alturas G4 में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ 8.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स, एक इलेक्ट्रिक सनरूफ, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक 6-स्पीकर साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
2022 Mahindra Alturas G4 2WD High Variant Launched in India Know Price Features Specifications News in Hindi
Mahindra Alturas G4 - फोटो : Mahindra
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो, इसमें 9 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, एक 360-डिग्री पार्किंग कैमरा, ईएसपी, हिल स्टार्ट असिस्ट, डिसेंट कंट्रोल, और बहुत कुछ मिलता है। 
विज्ञापन
2022 Mahindra Alturas G4 2WD High Variant Launched in India Know Price Features Specifications News in Hindi
Mahindra Alturas G4 - फोटो : Mahindra
इंजन
Mahindra Alturas G4 के मैकेनिकल स्पेसिफिकेशंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह पहले की तरह ही बनी हुई है। यह अभी भी बीएस-6 2.2-लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 181 bhp का पावर और 420 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन एक 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है, जिसे Mercedes-Benz से लिया गया है, और इसे RWD ड्राइवट्रेन मिलता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed