{"_id":"679b2f6ee3e5e09fa8096ec4","slug":"aftermarket-sunroof-dangers-is-an-aftermarket-sunroof-a-bad-idea-2025-01-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Sunroof: पसंद है सनरूफ वाली कार, लेकिन नहीं है बजट, तो इसे आफ्टरमार्केट से न बिल्कुल न खरीदें, जानें क्यों","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Sunroof: पसंद है सनरूफ वाली कार, लेकिन नहीं है बजट, तो इसे आफ्टरमार्केट से न बिल्कुल न खरीदें, जानें क्यों
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:21 PM IST
सार
आजकल ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में सनरूफ वाली कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। पहले यह फीचर केवल लग्जरी गाड़ियों तक सीमित था। लेकिन अब मिड-रेंज कारों में भी इसे शामिल किया जा रहा है। हालांकि, कई बाद बजट की कमी के कारण खरीदार अक्सर कार खरीदने के बाद इसमें आफ्टरमार्केट सनरूफ लगवाते हैं। जो एक खतरनाक आइ़डिया है।
विज्ञापन
1 of 6
Car Sunroof
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आजकल ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में सनरूफ वाली कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। पहले यह फीचर केवल लग्जरी गाड़ियों तक सीमित था। लेकिन अब मिड-रेंज कारों में भी इसे शामिल किया जा रहा है। सनरूफ न सिर्फ कार को एक प्रीमियम लुक देता है, बल्कि खुली हवा और प्राकृतिक रोशनी का आनंद लेने का भी मौका देता है। बदलते ट्रेंड, बेहतर वेंटिलेशन और स्टाइलिश अपील की वजह से यह फीचर ग्राहकों के बीच बेहद लोकप्रिय हो रहा है।
2 of 6
Hyundai Staria MPV
- फोटो : Hyundai
आफ्टरमार्केट सनरूफ लगवाना है खतरा
कुछ कार निर्माता ऐसे भी हैं जो अपने उत्पादों में सनरूफ का फीचर नहीं देते हैं। हालांकि, कुछ उपभोक्ता ऐसे भी होते हैं जो अपनी कार में सनरूफ की चाहत तो रखते हैं, लेकिन उनके पास इसके लिए जरूरी बजट नहीं होता है। तो ऐसे में वे अक्सर कार खरीदने के बाद इसमें आफ्टरमार्केट सनरूफ का विकल्प चुनते हैं। यानी कार खरीदने के बाद बाजार से इसे लगवा लेते हैं। हालांकि इससे यह फीचर काफी कम कीमत पर मिल जाती है। लेकिन यह वास्तव में वाहन की सुरक्षा को खतरे में डालता है।
3 of 6
Hyundai Staria MPV
- फोटो : Hyundai
कार की सुरक्षा पर पड़ता है असर
जब आफ्टरमार्केट से सनरूफ लगाया जाता है, तो यह वाहन की संरचनात्मक अखंडता (स्ट्रक्चरल इंटीग्रिटी) को खत्म करता है। वे वाहन के चेसिस की ताकत को कम कर सकते हैं। जिसकी वजह से सुरक्षा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
छत कार के समग्र फ्रेम का एक अभिन्न अंग है। यह संरचनात्मक भार भी वहन करती है। जब भी सनरूफ लगाने के लिए छत को काटा जाता है, तो यह छत की मजबूती पर असर डालता है। और किसी बड़ी दुर्घटना की स्थिति में कार के फ्रेम को कमजोर बनाता है। वाहन निर्माता यह सुनिश्चित करने के लिए व्यापक शोध करते हैं कि सनरूफ कार की संरचनात्मक अखंडता से समझौता न करे। हालांकि, आफ्टरमार्केट सनरूफ इंस्टॉलेशन के मामले में ऐसा कोई शोध नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Sunroof Car
- फोटो : Freepik
लीकेज की समस्या
असमान या खराब फिटिंग वाली सील के कारण, आफ्टरमार्केट सनरूफ में अक्सर पानी का रिसाव होता है। पानी सनरूफ के मोटर मैकेनिज्म को नुकसान पहुंचा सकता है। जिसे ठीक करवाना वाहन मालिक के लिए महंगा सौदा हो सकता है। पानी के रिसाव के कारण सनरूफ सिस्टम के कंपोनेंट्स के अक्सर खराब हो जाते हैं। इसके अलावा, छत पर सनरूफ जोड़ने का मतलब है अतिरिक्त सील जोड़ना, जिसके कारण आखिरकार केबिन में शोर का स्तर बढ़ जाता है।
विज्ञापन
5 of 6
Sunroof in Car
- फोटो : Freepik
लंबे समय में खराब होने की संभावना
ऑटो निर्माताओं द्वारा कारों में लगाए गए सनरूफ को वाहन के पूरी लाइफ तक चलना चाहिए। कई आफ्टरमार्केट सनरूफ निर्माता दावा करते हैं कि उनके उत्पाद OEM (मूल उपकरण निर्माता) द्वारा बनाए और लगाए गए उत्पादों जितने ही अच्छे हैं, हालांकि, यहां ऐसा नहीं है। कार के सनरूफ सिस्टम में कई सारे मैकेनिकल कंपोनेंट होते हैं। इसमें बहुत सारे मूविंग पार्ट होते हैं, जो वाहन के कुल वजन को बढ़ाते हैं। आफ्टरमार्केट सनरूफ सिस्टम के ये मैकेनिकल पार्ट अक्सर खराब होने लगते हैं और कई मामलों में आखिरकार काम करना बंद कर देते हैं। ऐसे मामले में, वाहन मालिक के लिए इसे ठीक करवाना एक महंगा सौदा बन जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।