Indian Cars With Factory Fitted Air Purifiers: दीपावली के बाद दिल्ली-एनसीआर के इलाकों के प्रदूषण स्तर में अचानक बढ़ोतरी दर्ज हुई है। प्रदूषण बढ़ने से सांस लेने में मुश्किल हो रही है। बढ़ते प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी चिंता जाहिर कर चुका है और राजधानी में कुछ दिनों के लिए लॉकडाउन लगाने की सिफारिश की है। प्रदूषण के चलते न केवल एयर क्वॉलिटी इंडेक्स खराब हुआ है और घरों के अंदर भी हवा जहरीली हो गई है। ऐसे में एयर प्यूरीफायर बेहद जरूरी हो गया है। वहीं लोग जॉब के लिए कारों से दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में जाते हैं, ऐसे में कारें भी प्रदूषण से अछूती नहीं हैं। हालांकि कारों में पहले से ही क्लाइमेट और एयर क्वॉलिटी कंट्रोल जैसे फीचर काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। कई वाहन निर्माता कंपनियों ने अपनी कारों में एयर प्यूरीफायर देना शुरू कर दिया है। हालांकि बाजार से भी ऑटो एसेसरीज के तौर पर कार में भी एयर प्यूरीफायर लगवा सकते हैं, लेकिन कारों में आने वाले बिल्ट-इन प्यूरीफायर्स के मुकाबले ये ज्यादा इफेक्टिव नहीं होते। वहीं अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो ऐसी कारों को प्राथमिकता दे सकते हैं, जो एयर प्यूरीफायर फीचर से लैस हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसी सस्ती कारों के बारे में...
सांसों का संकट: Air Purifier के साथ आती हैं ये सस्ती कारें, प्रदूषण के साथ वायरस से संक्रमण का खतरा करती हैं कम
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन