सब्सक्राइब करें

Pure ePluto 7G Vespa: यह मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक स्कूटर फुल चार्ज में चलता है 120 किमी, जानें कीमत और कमाल के फीचर्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 15 Nov 2021 02:38 PM IST
सार

 हैदराबाद स्थित इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी PURE ने हाल ही में भारत में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर Pure EV EPluto 7G को लॉन्च किया था। अपने लुक और स्टाइल में स्कूटर Vespa स्कूटर की याद दिलाता है। लेकिन यह एक फुल इलेक्ट्रिक स्कूटर है और इसमें बहुत सारी खासियतें हैं।

विज्ञापन
Pure ePluto 7g Vespa Electric Scooter Launched Features Specification Price in India pure-epluto 7g vespa electric scooter launched features specification price in india
Pure ePluto 7g वेस्पा इलेक्ट्रिक स्कूटर - फोटो : PureEV
PureEV EPluto 7G Electric Scooter : हैदराबाद स्थित इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी PURE ने हाल ही में भारत में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर Pure EV EPluto 7G को लॉन्च किया था। अपने लुक और स्टाइल में स्कूटर Vespa स्कूटर की याद दिलाता है। लेकिन यह एक फुल इलेक्ट्रिक स्कूटर है और इसमें बहुत सारी खासियतें हैं। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर छह कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। PureEV EPluto 7G में दिया गया मोटर 1500W तक का पावर जेनरेट कर सकता है। इसमें एक फ्रंट डिस्क और एक रियर ड्रम ब्रेक मैकेनिज्म मिलता है। यहां हम आपको बता रहे हैं भारत में PureEV EPluto 7G की ड्राइविंग रेंज, कीमत, स्पेसिफिकेशंस के डिटेल्स। 
Trending Videos
Pure ePluto 7g Vespa Electric Scooter Launched Features Specification Price in India pure-epluto 7g vespa electric scooter launched features specification price in india
Pure ePluto 7g वेस्पा इलेक्ट्रिक स्कूटर - फोटो : PureEV
डिजाइन और फीचर्स
EPluto 7G इलेक्ट्रिक स्कूटर का लुक और डिजाइन काफी हद तक Vespa और Bajaj Chetak EV की तरह नजर आता है। इसका हेडलैंप गोल है, जिसमें क्रोम फिनिश मौजूद है। इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5-इंच का एलसीडी डिस्प्ले मिलता है। इसके जरिए राइडर को सभी जरूरी जानकारियां मिलती हैं। स्कूटर में स्मार्ट लॉक और चोरी से बचाने के लिए एंटी-थेफ्ट फीचर भी दिया गया है। मॉडर्न जमाने के स्कूटरों में सुरक्षा के लिहाज से यह बेहद अहम फीचर है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का कुल वजन 76 किलोग्राम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pure ePluto 7g Vespa Electric Scooter Launched Features Specification Price in India pure-epluto 7g vespa electric scooter launched features specification price in india
Pure ePluto 7g वेस्पा इलेक्ट्रिक स्कूटर - फोटो : PureEV
मोटर पावर और बैटरी
Pure EPluto 7G इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगी इलेक्ट्रिक मोटर 1500W की मैक्सिमम पावर जनरेट करती है। जिससे यह ई-स्कूटर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड पकड़ सकता है। इसमें पोर्टेबल 60V 2.5kWh क्षमता का बैटरी पैक शामिल है। इस बैटरी पैक को आसानी से घर में चार्ज किया जा सकत है। बैटरी को फुल चार्ज करने में करीब चार घंटे का समय लगता है। EPluto 7G इलेक्ट्रिक स्कूटर में फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक मैकेनिज्म दिया गया है। 
Pure ePluto 7g Vespa Electric Scooter Launched Features Specification Price in India pure-epluto 7g vespa electric scooter launched features specification price in india
Pure ePluto 7g वेस्पा इलेक्ट्रिक स्कूटर - फोटो : PureEV
ड्राइविंग रेंज और टॉप स्पीड
Pure EPluto 7G इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज किए जाने पर 120 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। कंपनी के मुताबिक, इस स्कूटर की टॉप स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा है। 
विज्ञापन
Pure ePluto 7g Vespa Electric Scooter Launched Features Specification Price in India pure-epluto 7g vespa electric scooter launched features specification price in india
Pure ePluto 7g वेस्पा इलेक्ट्रिक स्कूटर - फोटो : PureEV
कितनी है कीमत
भारतीय बाजार में Pure EPluto 7G इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 83,999 रुपये है। फिलहाल स्कूटर की बिक्री कपंनी की डीलरशिप के जरिए की जा रही है। इस स्कूटर के खरीदने के इच्छुक ग्राहक कंपनी की नजदीकी डीलरशिप के बारे में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर ज्यादा जानकारी ले सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed