{"_id":"654b862c482ecc2dfa0154c9","slug":"anand-mahindra-has-alternative-solution-to-curb-air-pollution-in-delhi-pollution-grap-4-2023-11-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Delhi Pollution: आनंद महिंद्रा ने दिल्ली के वायु प्रदूषण को रोकने के लिए पेश किया समाधान, देखें वीडियो","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Delhi Pollution: आनंद महिंद्रा ने दिल्ली के वायु प्रदूषण को रोकने के लिए पेश किया समाधान, देखें वीडियो
Wed, 08 Nov 2023 06:29 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 08 Nov 2023 06:29 PM IST
विज्ञापन
आनंद महिंद्रा
- फोटो : @MahindraRise
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। पराली जलाना इसके प्रमुख योगदानकर्ताओं में से एक माना जाता है। आनंद महिंद्रा ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया जहां उन्होंने साझा किया कि दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए उनके पास पराली जलाने का एक वैकल्पिक समाधान है। उन्होंने रीजेनरेटिव एग्रीकल्चर (पुनर्योजी कृषि) को इस्तेमाल में लाने का अनुरोध किया ताकि दिल्ली में प्रदूषण से निपटा जा सके।
पराली
- फोटो : For Reference Only
आनंद महिंद्रा ने लिखा, "दिल्ली के प्रदूषण को ठीक करने के लिए, रीजेनरेटिव एग्रीकल्चर को एक मौका दिया जाना चाहिए। यह मिट्टी की उत्पादकता बढ़ाने के साथ-साथ पराली जलाने का एक फायदेमंद ऑप्शन प्रदान करता है। @naandi_india के @VikashAbraham मदद के लिए तैयार हैं। आइए इसे करें!" .
To heal Delhi’s pollution, Regenerative Agriculture MUST be given a chance. It provides a remunerative alternative to stubble burning while simultaneously increasing soil productivity. @VikashAbraham of @naandi_india stands ready to help. Let’s do it!
— anand mahindra (@anandmahindra) November 7, 2023
pic.twitter.com/XvMPAghgdQ
दिल्ली सहित एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार खराब बना हुआ है।
- फोटो : ANI
दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ते वायु प्रदूषण के मद्देनजर, स्कूलों को 10 नवंबर तक शारीरिक कक्षाएं निलंबित करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा, राज्य सरकार ने कार्यालयों को घर से काम करने की सलाह दी और ऑड-ईवन कार राशनिंग योजना लागू करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Pollution
- फोटो : सोशल मीडिया
सरकार ने एलान किया था कि वायु प्रदूषण से निपटने के लिए 13 से 20 नवंबर तक ऑड-ईवन कार राशनिंग योजना लागू की जाएगी। लेकिन ऑड-ईवन नियम को स्थगित भी किया जा सकता है। बुधवार को दिल्ली सरकार ने कहा कि वह इस कदम की प्रभावशीलता पर सुप्रीम कोर्ट की समीक्षा का इंतजार करेगी।
विज्ञापन
Delhi Pollution
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने वायु गुणवत्ता में और गिरावट को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) (GRAP) के चरण IV को लागू करने का फैसला लिया।
GRAP कार्यों को चार चरणों में वर्गीकृत करता है: चरण I - 'खराब' (AQI 201-300), स्टेज II - 'बहुत खराब' (AQI 301-400), स्टेज III - 'गंभीर' (AQI 401-450), और स्टेज IV - 'गंभीर प्लस' (AQI>450)।
GRAP कार्यों को चार चरणों में वर्गीकृत करता है: चरण I - 'खराब' (AQI 201-300), स्टेज II - 'बहुत खराब' (AQI 301-400), स्टेज III - 'गंभीर' (AQI 401-450), और स्टेज IV - 'गंभीर प्लस' (AQI>450)।