{"_id":"6616822872277a4c4f0889eb","slug":"apple-electric-car-project-titan-apple-car-e-car-project-news-2024-04-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Apple Electric Car: एपल ने 600 से ज्यादा लोगों को निकाला, अब बंद हो चुके ई-कार प्रोजेक्ट पर कर रहे थे काम","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Apple Electric Car: एपल ने 600 से ज्यादा लोगों को निकाला, अब बंद हो चुके ई-कार प्रोजेक्ट पर कर रहे थे काम
Wed, 10 Apr 2024 05:42 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 10 Apr 2024 05:42 PM IST
विज्ञापन
Apple Electric Car
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी Apple (एपल) ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार विकसित करने की योजना को रद्द करने के बाद, अपनी प्रोजेक्ट टाइटन पर काम कर रहे 614 कर्मचारियों की छंटनी कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह जानकारी सामने आई है। एपल ने बैटरी से चलने वाली ऑटोनॉमस कार को विकसित करने के लिए एक बेहद महत्वाकांक्षी काम शुरू किया गया था, जिसे बहुत गोपनीय रखा गया था। कंपनी ने इसका कोड नाम प्रोजेक्ट टाइटन रखा था। जिस पर कंपनी ने कथित तौर पर 10 अरब डॉलर खर्च किए थे।
Apple Electric Car
- फोटो : For Reference Only
कैलिफोर्निया राज्य के साथ दायर किए गए दस्तावेजों के मुताबिक, जिसका अमेरिकी मीडिया आउटलेट्स ने बड़े स्तर पर हवाला दिया, एपल ने प्रोजेक्ट टाइटन को बंद करने के बाद 614 कर्मचारियों को निकाल दिया। जाहिर तौर पर कई चुनौतियों और बदलती प्राथमिकताएं इसकी वजह हैं। जबकि एपल ने कभी भी एक ऑटोनॉमस इलेक्ट्रिक कार परियोजना पर काम करने की ना ही पुष्टि की और ना ही इससे कभी इनकार किया है। लेकिन इसने टेस्ला, पोर्श, लेम्बोर्गिनी और बीएमडब्ल्यू जैसे बड़े वाहन ब्रांडों से कई कर्मचारियों को काम पर रखा था।
For Reference Only
- फोटो : Social Media
कैलिफोर्निया के वर्कर एडजस्टमेंट एंड रिट्रेनिंग नोटिफिकेशन एक्ट के तहत दायर किए गए फाइलिंग केक मुताबिक, एपल ने कथित रूप से सांता क्लारा में आठ से ज्यादा कार्यालयों के कर्मचारियों को निकाल दिया। इन कर्मचारियों की भूमिका और विभाग अभी तक मालूम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Car Concept
- फोटो : Vanarama
एपल की वह कार जो कभी बनी नहीं
एपल ने अपने प्रोजेक्ट टाइटन को लगभग एक दशक तक गुप्त रखा। लेकिन फिर भी समय-समय पर ऐसी जानकारी सामने आती रहती थी। ऐसा अनुमान है कि प्रोजेक्ट टाइटन को बंद करने के समय लगभग 2,000 कर्मचारी इस पर काम कर रहे थे।
एपल ने अपने प्रोजेक्ट टाइटन को लगभग एक दशक तक गुप्त रखा। लेकिन फिर भी समय-समय पर ऐसी जानकारी सामने आती रहती थी। ऐसा अनुमान है कि प्रोजेक्ट टाइटन को बंद करने के समय लगभग 2,000 कर्मचारी इस पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन
Apple Car Concept
- फोटो : Vanarama
इस मामले पर एपल के अधिकारियों की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई है। लेकिन मोटे तौर पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि दुनिया भर में चुनौतीपूर्ण आर्थिक स्थिति ने दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी (बाजार पूंजीकरण के मामले में 2024 में, और माइक्रोसॉफ्ट के बाद) को फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया होगा।