{"_id":"607190498ebc3e8d3663fb6f","slug":"2021-suzuki-hayabusa-soon-to-be-launched-in-india-listed-on-website-2021-suzuki-hayabusa-specs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2021 Suzuki Hayabusa: भारत में जल्द होगी लॉन्च, कंपनी ने वेबसाइट पर की लिस्ट","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
2021 Suzuki Hayabusa: भारत में जल्द होगी लॉन्च, कंपनी ने वेबसाइट पर की लिस्ट
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 10 Apr 2021 05:17 PM IST
विज्ञापन
Suzuki Hayabusa 2021
- फोटो : Suzuki
जापान की दिग्गज ऑटो निर्माता Suzuki Motor Corporation (सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन) ने अपनी सुपरबाइक Suzuki Hayabusa (सुजुकी हायाबुसा) की तीसरी पीढ़ी को जल्द लॉन्च करने वाली है। सुजुकी अपनी नई बाइक की बिक्री दुनिया भर के बाजार में करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक नई सुजुकी हायाबुसा जल्द ही भारत में भी लॉन्च हो सकती है। 2021 हायाबुसा बाइक सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (SMIPL) की भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट कर दी गई है। नई 2021 हायाबुसा में कंपनी ने कुछ दिनों पहले पेश किया था जिसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं।
Trending Videos
Suzuki Hayabusa 2021
- फोटो : For Reference Only
लुक और डिजाइन
तीसरे-जेनरेशन मॉडल में डुअल-टोन बॉडी रंगों के साथ एक शार्प-लुक का एक्सटीरियर डिजाइन मिलता है। फ्रंट में बिल्ट-इन पोजिशन लाइट्स के साथ टर्न सिग्नल और एक ऑल-एलईडी हेडलाइट दी गई है। इन लाइट्स को फ्रंट एयर इनटेक के बाहरी किनारों पर रखा गया है, जैसा कि पिछले मॉडल में देखा गया था।

Suzuki Hayabusa
- फोटो : For Reference Only
नई दमदार इंजन
नई 2021 Suzuki Hayabusa बाइक में अपडेटेड इंजन दिया गया है। इसमें 1,340 cc, इनलाइन 4-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है जो अब यूरो 5 उत्सर्जन मानकों का पालन करता है। यह इंजन एक राइड-बाय-वायर इलेक्ट्रॉनिक थ्रोटल सिस्टम से लैस है। इसके साथ-साथ इसमें अपडेटेड इनटेक और एक्जॉस्ट सिस्टम भी मिलता है। कंपनी के अनुसार, इस नए सेटअप का फायदा लो और मिड-रेंज में पावर और टॉर्क आउटपुट को बढ़ाने में मिलेगा।

- फोटो : Leaked Video Grab (For Reference Only)
अब तक की सबसे तेज हायाबुसा
यह इंजन 9,700 rpm पर 187.7 bhp का पावर और 7,000 rpm पर 150Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। पिछले मॉडल की तुलना में, नए बाइक में 8 bhp कम पावर मिलेगा है। लेकिन सुजुकी का कहना है कि नया मॉडल मजबूत टॉर्क डिलीवरी के साथ "सबसे तेज हायाबुसा" है। इस इंजन में पहले की तरह 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। मोटरसाइकिल का कुल वजन (कर्ब वेट) 264 किलोग्राम है। कंपनी का दावा है कि नई 2021 हायाबुसा 18.06 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। जो पिछले मॉडल की तुलना में 3.44 किमी प्रति लीटर कम है।

Suzuki Hayabusa 2021 Instrument Console
- फोटो : Leaked Video Grab
नया इंस्ट्रूमेंट कंसोल
कंपनी के बाइक के इंस्ट्रूमेंट कंसोल की ट्विन एनालॉग क्लॉक को भी अपडेट किया है। अब एनालॉग डायल के बीच में एक छोटा टीएफटी पैनल दिया गया है। अपडेट के बावजूद, इंस्ट्रूमेंट कंसोल अभी भी काफी पुराने-स्कूल के बाइक की तरह दिखता है। नई हायाबुसा को दिए गए अन्य अपडेट्स में मल्टी इंजन पावर मोड, एक क्विकशिफ्टर, और नए इलेक्ट्रॉनिक सस्पेंशन शामिल हैं। साथ ही एक कंप्रेहेंसिव इलेक्ट्रॉनिक्स सुइट शामिल हो सकते हैं, जिसमें एक इनर्शियल मेजरमेंट यूनिट (IMU) शामिल है जो कॉर्नरिंग ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम को पावर देगा।