सब्सक्राइब करें

EV: ग्रीव्स इलेक्ट्रिक ने तमिलनाडु में खोला अपना सबसे बड़ा ईवी प्लांट, Ampere ई-स्कूटर बनाती है कंपनी

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 25 Nov 2021 01:31 PM IST
सार

Greaves Cotton (ग्रीव्स कॉटन) की ई-मोबिलिटी ईकाई Greaves Electric Mobility (ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी) ने तमिलनाडु के रानीपेट में अपना सबसे बड़ा उत्पादन प्लांट खोला है।

विज्ञापन
ampere electric vehicles Greaves Cotton's e-mobility wing Greaves Electric Mobility opens its largest production facility at Ranipet in Tamil Nadu ampere electric scooter
Ampere Electric Vehicles - फोटो : Ampere
Greaves Cotton (ग्रीव्स कॉटन) की ई-मोबिलिटी ईकाई Greaves Electric Mobility (ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी) ने तमिलनाडु के रानीपेट में अपना सबसे बड़ा उत्पादन प्लांट खोला है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राज्य के उद्योग मंत्री थंगम थेनारासु के साथ तमिलनाडु के औद्योगिक केंद्र में स्थित इस प्लांट का उद्घाटन मंगलवार को किया। 35 एकड़ में फैला यह प्लांट घरेलू इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए कंपनी की 700 करोड़ रुपये की निवेश योजना का हिस्सा है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से ग्रीव्स कॉटन के एमडी और ग्रुप सीईओ, नागेश बसवनहल्ली ने कहा, "ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के जरिए हम आम भारतीयों की वास्तविक दुनिया की गतिशीलता चुनौतियों को हल कर रहे हैं। इसलिए, आश्चर्य की बात नहीं है कि हमारे ई-मोबिलिटी व्यवसाय में वित्त वर्ष H1 FY21 से H1 FY22 तक 48 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।" 

700 करोड़ की लागत से निर्मित, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मैन्युफेक्चरिंग प्लांट का लक्ष्य हर साल 1.20 लाख यूनिट का उत्पादन करना है। इस प्लांट में 70 प्रतिशत कामगार महिलाएं होंगी। 
Trending Videos
ampere electric vehicles Greaves Cotton's e-mobility wing Greaves Electric Mobility opens its largest production facility at Ranipet in Tamil Nadu ampere electric scooter
Ampere Electric Vehicles - फोटो : Ampere
एक लाख ईवी ग्राहक
Ampere (एम्पीयर) ब्रांड के तहत इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने पिछले महीने 7,500 यूनिट्स इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री की। इससे पहले अगस्त में, एम्पीयर ने देश भर के 400 से अधिक शहरों में एक लाख ईवी ग्राहकों का आधार हासिल किया था। ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के पास 7,000 से अधिक टचप्वाइंट के साथ एक मजबूत खुदरा और बिक्री के बाद का नेटवर्क है।

नया ई-स्कूटर लॉन्च
कंपनी ने हाल ही में एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Magnus EX (मैग्नस ईएक्स) लॉन्च किया है। जिसकी कीमत 68,999 रुपये तय की गई है। नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लंबी रेंज और कई नए और बेहतर फीचर्स के साथ आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
ampere electric vehicles Greaves Cotton's e-mobility wing Greaves Electric Mobility opens its largest production facility at Ranipet in Tamil Nadu ampere electric scooter
Ampere Electric Vehicles - फोटो : Ampere
बसवनहल्ली ने कहा, "दिलचस्प बात यह है कि हमारी बिक्री का 40 प्रतिशत रेफरल के जरिए होता है। जो ब्रांड के मजबूत वर्ड-ऑफ-माउथ पब्लिसिटी का इशारा करता है। यह हमारे ब्रांड की ताकत है जो हमें ई-मोबिलिटी स्पेस में बड़ा लक्ष्य बनाने की अनुमति दे रही है। हम तकनीकी रूप से बेहतर और आरामदायक सवारी वाले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को इस पैमाने पर बनाने जा रहे हैं जो हमें भारतीय ईवी क्रांति में सबसे आगे रखेगा।" 
ampere electric vehicles Greaves Cotton's e-mobility wing Greaves Electric Mobility opens its largest production facility at Ranipet in Tamil Nadu ampere electric scooter
Ampere Electric Magnus Pro - फोटो : Ampere
उन्होंने यह भी कहा कि "यह ईवी मेगा साइट हमें लास्ट माइल मोबिलिटी बाजार में समझदार ग्राहकों और बेड़े खरीदारों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने में हमारी मदद करेगा। जब हम भविष्य में अपनी क्षमता का विस्तार करेंगे और एक वर्ष में 10 लाख ईवी का उत्पादन करेंगे।" 
 
विज्ञापन
ampere electric vehicles Greaves Cotton's e-mobility wing Greaves Electric Mobility opens its largest production facility at Ranipet in Tamil Nadu ampere electric scooter
Ampere Zeal Electric scooter - फोटो : Ampere
निवेश प्रोत्साहन सिंगल विंडो सुविधा के लिए राज्य की नोडल एजेंसी, गाइडेंस तमिलनाडु की एमडी और सीईओ, पूजा कुलकर्णी ने कहा, "तमिलनाडु अब ईवी निर्माताओं के लिए पसंदीदा गंतव्य बन गया है। यहां स्थित ईवी आपूर्ति श्रृंखला में कई कंपनियों के साथ और अपने संचालन की स्थापना की प्रक्रिया में, राज्य भारत की ईवी राजधानी के रूप में उभरा है।" 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed