सब्सक्राइब करें

Auto Expo 2020 में पेश की गईं ये शानदार 5 कॉन्सेप्ट कारें, जो इसी साल होंगी लॉन्च

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 09 Feb 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
auto expo 2020 India concept cars auto show skoda vision in kia sonet tata hbx mahindra e-xuv300
Auto Expo 2020 Skoda Vision IN concept - फोटो : Skoda
Auto Expo 2020 में Maruti Suzuki Vitara Brezza Facelift और Hyundai Creta का बिल्कुल नए मॉडल जैसी कई गाड़ियों के बहुप्रतीक्षित मॉडल्स को पेश किया गया। हालांकि इस मोटर शो ऐसी 5 कॉन्सेप्ट कारों को भी शोकेस किया गया जिन्हें इसी साल बाजार में उतार दिया जाएगा। आइए जानते हैं इन 5 मॉडल्स के बारे में। 
Trending Videos
auto expo 2020 India concept cars auto show skoda vision in kia sonet tata hbx mahindra e-xuv300
Tata HBX Concept - फोटो : Tata Motors

Tata HBX 

ऑटो एक्सपो में टाटा मोटर्स ने एक आकर्षक लुक वाली Tata HBX micro SUV concept (माइक्रो एसयूवी कॉन्सेप्ट) पेश की। यह टाटा की अब तक सबसे छोटी एसयूवी है। इस कार का डिजाइन H2X Concept से प्रेरित लगता है, जिसे पिछले साल जेनेवा मोटर शो में पेश किया गया था। यह प्रॉडक्शन मॉडल के काफी हद तक मिलती जुलती है। Tata HBX micro SUV concept को अल्ट्रॉज में इस्तेमाल किए गए अल्फा प्लेटफॉर्म में तैयार किया गया है। इसमें अल्ट्रॉज वाला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा। भारतीय बाजार में HBX micro SUV concept का मुकाबला Maruti Ignis (मारुति इग्निस) और Mahindra KUV100 (महिंद्रा केयूवी100) से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
auto expo 2020 India concept cars auto show skoda vision in kia sonet tata hbx mahindra e-xuv300
Auto Expo 2020 Kia Sonet - फोटो : Kia

Kia Sonet 

Auto Expo 2020 में Kia Motors (किआ मोटर्स) की Sonet कॉन्सेप्ट कार पर सबकी नजरें टिकी हुई थी। Kia की इस Sub-Compact SUV को इसी साल लॉन्च किया जाएगा। यह एसयूवी कार सब-4-मीटर श्रेणी में आएगी यानी यह कार 4 मीटर से छोटी होगी। इस कार में Hyundai Venue में इस्तेमाल किया गया प्लेटफॉर्म और इंजन के विकल्पों को लिया गया है। Kia Sonet का मुकाबला Maruti Suzuki Vitara Brezza (मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा) और Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू) से होगा। 
auto expo 2020 India concept cars auto show skoda vision in kia sonet tata hbx mahindra e-xuv300
Mahindra e-XUV300  - फोटो : Mahindra

Mahindra e-XUV300 

देश की एसयूवी निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने Auto Expo 2020 के पहले दिन अपनी इलेक्ट्रिक कार eKUV100 को सबके सामने पेश किया। Mahindra eKUV100 को सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार कहा जा सकता है। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.25 लाख रुपये रखी है। कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक कार eXUV300 को भी शोकेस किया। इसकी कीमत करीब 14 लाख रुपये हो सकती है। Mahindra eXUV300 की सीधी टक्कर Tata Nexon EV से होगी। 
विज्ञापन
auto expo 2020 India concept cars auto show skoda vision in kia sonet tata hbx mahindra e-xuv300
Auto Expo 2020 Skoda Vision IN concept - फोटो : Skoda

Skoda Vision IN 

Skoda Auto India (स्कोडा ऑटो इंडिया) ने ऑटो एक्सपो में अपनी नई कार Skoda Vision IN (स्कोडा विजन इन) कॉन्सेप्ट का वर्ल्ड प्रीमियर किया। स्कोडा विजन इन को MQB A0 IN प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। स्कोडा की इस नई मॉडल का मुकाबला मिड साइज सेगमेंट की सेकंड जेनरेशन Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा), Kia Seltos (किआ सेल्टोस) और MG Hector (एमजी हेक्टर) जैसी एसयूवी से होगा। Vision IN में अत्याधुनिक और दमदार टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसमें 1.5 TSI इंजन दिया गया है जो 110 kW (150 PS) का पावर और अधिकतम 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। इसके ताकतवर इंजन की वजह से यह अपनी सेगमेंट में सबसे पावरफुल कार साबित होगी। मोटर में 7-स्पीड DSG लगा है। जिससे इस एसयूवी में 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन मिलेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed