{"_id":"6172872adfacfa3d4434bc00","slug":"best-mileage-cars-in-india-2021-best-mileage-cars-diesel-in-india-mileage-cars-in-india-petrol-mileage-cars-in-hyundai-mileage-cars-in-maruti-suzuki","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महंगे पेट्रोल-डीजल से हैं परेशान: भारत में ये कारें देती हैं शानदार माइलेज, बचेंगे पैसे","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
महंगे पेट्रोल-डीजल से हैं परेशान: भारत में ये कारें देती हैं शानदार माइलेज, बचेंगे पैसे
Fri, 22 Oct 2021 03:32 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 22 Oct 2021 03:32 PM IST
सार
पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से वाहन चालकों की बढ़ती चिंताओं को दूर करने के लिए सही कार चुनने में मदद करने के लिए, हम यहां एआरएआई द्वारा प्रमाणित सर्वश्रेष्ठ रेंज वाले वाहनों की एक सूची दे रहे हैं।
विज्ञापन
Hyundai Cars
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगभग हर हफ्ते नए रिकॉर्ड बना रही हैं। देश के ज्यादातर हिस्सों में तेल के दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच गए हैं। ईंधन की इन आसमान छूती कीमतों के साथ भारत में वाहन चालकों को एडजस्ट करने में मुश्किल हो रही है। कीमतों में बढ़ोतरी से निपटने और व्यक्तिगत गतिशीलता को अपने किफायती स्तर पर रखने के लिए 'कितना देती है' या 'माइलेज क्या है' जैसी विज्ञापन की लाइनें अब और ज्यादा प्रासंगिक हो गई है। नए जमाने की कुछ कारें और दोपहिया वाहन बेहतर माइलेज देते हैं। पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से वाहन चालकों की बढ़ती चिंताओं को दूर करने के लिए सही कार चुनने में मदद करने के लिए, हम यहां एआरएआई द्वारा प्रमाणित सर्वश्रेष्ठ रेंज वाले वाहनों की एक सूची दे रहे हैं।
Hyundai Grand i10 Nios
- फोटो : For Reference Only
Hyundai Grand i10 Nios
Hyundai के Grand i10 Nios का डीजल वेरिएंट एंट्री-लेवल हैचबैक सेगमेंट में सबसे अच्छा माइलेज देता है। Hyundai Grand i10 Nios इस सेगमेंट में डीजल इंजन के साथ पेश किए जाने वाली बहुत कम कारों में से एक है। एआरएआई के रिकॉर्ड के मुताबिक, इस कार का डीजल वेरिएंट 25 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देता है। पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट में 21 किलोमीटर प्रति लीटर तक की ARAI सर्टिफाइड माइलेज मिलती है।

Maruti Suzuki Swift Facelift 2021
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Swift
मारुति सुजुकी भारत में उन कार निर्माताओं में से एक है जो कुछ बेहतरीन माइलेज वाली कारों की पेशकश करने के लिए जानी जाती है। मारुति नई स्विफ्ट को सिर्फ पेट्रोल वर्जन में पेश करती है। मारुति स्विफ्ट का मैनुअल वेरिएंट 23 किमी प्रति लीटर से थोड़ा ज्यादा का माइलेज देता है। जबकि ऑटोमैटिक वेरिएंट में 23.76 किमी प्रति लीटर की एआरएआई प्रमाणित माइलेज मिलती है।

Hyundai i20 hatchback
- फोटो : Hyundai
Hyundai i20
प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में Hyundai की i20 सबसे लोकप्रिय कारों में से एक है। इसकी वजह यह है कि इस कार में न सिर्फ शानदार फीचर्स मिलते हैं, बल्कि इसका माइलेज भी जबरदस्त है। ARAI के मुताबिक Hyundai i20 डीजल वेरिएंट में 25.2 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है। जबकि पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट की रेंज 20.35 किलोमीटर प्रति लीटर है।

Maruti Suzuki Baleno
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Baleno
ह्यूंदै i20 के माइलेज को हाल के दिनों में मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक Maruti Baleno द्वारा चुनौती दी जा सकती है। Maruti Baleno सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ पेश की जाती है। इस कार का मैन्युअल ड्यूलजेट वेरिएंट 23.87 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है। एआरएआई के अनुसार, स्टैंडर्ड मैनुअल वेरिएंट भी 21 किलोमीटर प्रति लीटर से ज्यादा का माइलेज देती है। मारुति सुजुकी जल्द ही बलेनो फेसलिफ्ट मॉडल को भारत में लॉन्च कर सकती है।