सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: दुनिया घूमता है ये एक साल का छोटू, हर महीने कमाता है 75 हजार रुपये

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 22 Oct 2021 02:33 PM IST
विज्ञापन
one year old child influencer travel around the world and earns 75 thousand rupees in one month
दुनिया घूमता है एक साल का छोटू - फोटो : इंस्टाग्राम @whereisbriggs

एक साल का दूध पीता हुआ बच्चा क्या कर सकता है। न वो सही से चल सकता है और न ही बोल पाता है। वहींं अगर कोई आपसे यह कहे कि एक साल का बच्चा दुनिया घूमता है और पैसे कमाता है तो आपका रिएक्शन कैसा होगा, यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल होगा? लेकिन यह बात बिल्कुल सच है। अमेरिका का एक छोटा सा बच्चा हर महीने 75 हजार रुपए कमा रहा है। बच्चे की उम्र महज एक साल है। इन दिनों बेबी ब्रिग्स नाम के इस बच्चे की कहानी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। लोग इस बच्चे की खूब तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर यह बच्चा इतनी छोटी उम्र में इतनी कमाई कर ले रहा है तो फिर आगे क्या करेगा। आईये जानते हैं आखिर लोगों का दिल जीतने वाला एक साल का बच्चा कैसे हर महीने हजारों रुपये कमाता है। 

Trending Videos
one year old child influencer travel around the world and earns 75 thousand rupees in one month
दुनिया घूमता है एक साल का छोटू - फोटो : इंस्टाग्राम @whereisbriggs

अब तक 45 फ्लाइट्स में कर चुका है सफर

इस छोटे बच्चे का नाम ब्रिग्स है। इतनी छोटी सी उम्र में वह अब तक 45 फ्लाइट्स में सफर कर चुका है। अलास्का, कैलिफोर्निया, फ्लोरिडा, उटाह, आइडहो समेत अमेरिका के करीब 16 राज्यों की सैर कर चुका है। बेबी ब्रिग्स की मां जेस ने बताया कि ब्रिग्स का जन्म पिछले साल 14 अक्टूबर को हुआ था। सिर्फ तीन हफ्ते के अंदर उसने अपनी पहली यात्रा की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
one year old child influencer travel around the world and earns 75 thousand rupees in one month
दुनिया घूमता है एक साल का छोटू - फोटो : इंस्टाग्राम @whereisbriggs

इंस्टाग्राम पर हैं 30 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स


एक साल का यह छोटू इंस्टाग्राम पर भी काफी फेमस है। इस बच्चे के इंस्टाग्राम पर 30 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। बेबी ब्रिग्स की मां जेस पहले से ही ‘पार्ट टाइम टूरिस्ट’ नाम से ब्लॉग चलाती हैं। उनकी सारी यात्राएं पेड होती हैं। उन्होंने बताया कि जब वह पिछले साल प्रेग्नेंट हो गईं थीं तो बहुत नर्वस थीं। उन्हें लगा कि अब उनका करियर खत्म हो जाएगा, लेकिन ब्रिग्स के पैदा होने के बाद वह अपने करियर को नई ऊंचाई पर ले गईं। बच्चे की मां ने बेबी ट्रैवल के बारे में सोशल मीडिया अकाउंट बनाया और वह अपने बच्चे के साथ यात्रा करती हैं।  

one year old child influencer travel around the world and earns 75 thousand rupees in one month
दुनिया घूमता है ये एक साल का छोटू - फोटो : इंस्टाग्राम @whereisbriggs

फ्री में मिलते हैं डायपर्स


बेबी ब्रिग्स का एक स्पॉन्सर भी है, जो उन्हें फ्री में डायपर और वाइप्स देता है। ब्रिग्स की मां जेस ने बताया कि जिसे लेकर डर रही थीं। उसी के जरिए करियर को एक नया आयाम मिला। जेस के मुताबिक, उनका फोकस रोड ट्रिप और लोकल वेकेशन पर होता है, जहां सोशल डिस्टेसिंग का पालन हो सके। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed