सब्सक्राइब करें

BMW CE 04: यह दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 2.6 सेकंड में पकड़ता है स्पीड, फुल चार्ज में चलता है 130 किमी

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 11 Jul 2021 03:51 PM IST
विज्ञापन
bmw ce 04 electric scooter revealed know bmw ce 04 specification driving range and features
BMW CE 04 Electric Scooter - फोटो : BMW Motorcycles
BMW CE 04 Electric Scooter: लग्जरी कार बनाने के लिए मशहूर ऑटोमोबाइल कंपनी BMW (बीएमडब्ल्यू) की कारें काफी मशहूर हैं। कंपनी की दोपहिया वाहन बनाने की ईकाई BMW Motorrad (बीएमडब्ल्यू मोटरराड) की बाइक को भी काफी पसंद किया जाता रहा है। जर्मन टू-व्हीलर निर्माता ने अपने ऑल-इलेक्ट्रिक स्कूटर BMW CE 04 (बीएमडब्ल्यू सीई 04) को पेश किया है। यह एक फ्यूचरिस्टिक और प्रॉडक्शन कॉन्सेप्ट के बेहद करीब मॉडल है। 


बीएमडब्ल्यू मोटरराड ने इलेक्ट्रिफिकेशन और अर्बन मोबिलिटी की दुनिया की ओर एक कदम बढ़ाते हुए अपने बिल्कुल नए इलेक्ट्रिक स्कूटर सीई 04 से पर्दा उठाया है। पहली बार साल 2017 में एक कॉन्सेप्ट फॉर्म में प्रदर्शित किया गया था। हालांकि अब इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के नए प्रॉडक्शन रेडी मॉडल को एक आकर्षक डिजाइन और इनोवेटिव कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह परिवहन और कम्यूनिकेशन फंक्शन्स को मिला देता है और शहरी गतिशीलता के अनुभव को बदल देता है। 
Trending Videos
bmw ce 04 electric scooter revealed know bmw ce 04 specification driving range and features
BMW CE 04 Electric Scooter - फोटो : BMW Motorcycles
मोटर और पावर
BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर दो वेरिएंट्स - Standard और Avantgarde में पेश किया गया है। नया BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर का परफॉर्मेंस बेहद दमदार है। कंपनी का दावा है कि इसका इलेक्ट्रिक मोटर 31 kW (42 hp) का अधिकतम पावर जेनरेट करता है। यह स्कूटर सिर्फ 2.6 सेकेंड में 0 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा है। एक इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिहाज से यह काफी दमदार स्पीड मानी जा सकती है। इसके फ्रंट में 35एमएम का टेलेस्कोपिक फॉर्क और पीछे की तरफ प्री-लोडेड एड्जेस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। इस स्कूटर में 15 इंच का व्हील दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
bmw ce 04 electric scooter revealed know bmw ce 04 specification driving range and features
BMW CE 04 Electric Scooter - फोटो : BMW Motorcycles
बैटरी और रेंज
इस स्कूटर में 8.9 kWh की क्षमता का लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है। कंपनी ने इसे फ्लोरबोर्ड के अंदर फिट किया है। बैटरी को एक बार फुल चार्ज करने पर यह स्कूटर 130 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। इसकी बैटरी काफी जल्दी चार्ज हो जाती है। 6.9 kW चार्जर की मदद से बैटरी को सिर्फ 1 घंटे 40 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। वहीं, 2.3 kW चार्जर के जरिए इसे फुल चार्ज करने में 4 घंटा 20 मिनट का समय लगता है। 
bmw ce 04 electric scooter revealed know bmw ce 04 specification driving range and features
BMW CE 04 Electric Scooter - फोटो : BMW Motorcycles
लुक और डिजाइन
BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर के लुक और डिजाइन की बात करें है तो यह स्कूटर CE 04 कॉन्सेप्ट पर आधारित है। स्कूटर में हल्के सफेद रंग का आधुनिक सरफेस फिनिश है, जो आगे और किनारे की तरफ मैट ब्लैक सेक्शन के साथ-साथ 'फ्लोटिंग' सीट के साथ आता है। इसका लॉन्ग साइड प्रोफाइल है और इसके ट्रेंड-सेटिंग व्हील्स में डिस्क-व्हील लुक और साइड स्टैंड है। वहीं Avantgarde स्टाइल वेरिएंट में मैगेलन ग्रे मैटेलिक कलर बॉडी, ब्लैक/ऑरेंज सीट, ऑरेंज विंड डिफ्लेक्टर और कई ग्राफिक्स मिलते हैं। 
विज्ञापन
bmw ce 04 electric scooter revealed know bmw ce 04 specification driving range and features
BMW CE 04 Electric Scooter - फोटो : BMW Motorcycles
शानदार फीचर्स
स्कूटर में एक स्टैंडर्ड 10.25-इंच टीएफटी रंगीन स्क्रीन दिया गया है, जो मैप नेविगेशन और कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ इंटीग्रेटेड है। इसके रंगीन स्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में ही नेविगेशन मैप को प्रदर्शित किया जाता है। स्कूटर के हेडलैंप और रियर लाइट एलईडी टेक्नोलॉजी पर आधारित हैं। इसमें एलईडी टर्न इंडिकेटर्स और यूएसबी-सी चार्जिंग पोर्ट भी मिलते हैं। ऑप्शनल एडाप्टिव टर्निंग लाइट हेडलाइट प्रो से रात के समय में भी सवारी करना सुरक्षित हो जाता है। इसके अलावा विकल्प के तौर पर इसमें डायनेमिक ट्रैक्शन कंट्रोल, डायनेमिक राइड मोड और कॉर्नरिंग एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) दिया गया है। इस मॉडल के 2022 तक अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लॉन्च होने की संभावना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed