{"_id":"61a23e19c98b2111a7757773","slug":"bmw-ix-electric-suv-set-to-launch-on-december-11-electric-vehicle-in-india-bmw-electric-car","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BMW iX: आ रही है बीएमडब्ल्यू की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी iX, 611 किमी रेंज और फीचर्स से भारत में मचाएगी खलबली","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
BMW iX: आ रही है बीएमडब्ल्यू की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी iX, 611 किमी रेंज और फीचर्स से भारत में मचाएगी खलबली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 27 Nov 2021 07:48 PM IST
सार
बीएमडब्ल्यू भारत में अपना पहला फुल इलेक्ट्रिक वाहन iX SUV पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। 11 दिसंबर को लॉन्च होने वाली BMW iX (बीएमडब्ल्यू आईएक्स) सीबीयू रूट के जरिए भारतीय बाजार में बिक्री होगी।
इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार लगातार बड़ा हो रहा है। एक तरफ जहां Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज), Jaguar (जगुआर) और Audi (ऑडी) ने भारत के इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपने पैर जमा लिए हैं, वहीं बीएमडब्ल्यू अब तक आश्चर्यजनक रूप से गायब रही है। हालांकि, यह स्थिति जल्द ही बदलने वाली है, क्योंकि बीएमडब्ल्यू भारत में अपना पहला फुल इलेक्ट्रिक वाहन iX SUV पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। 11 दिसंबर को लॉन्च होने वाली BMW iX (बीएमडब्ल्यू आईएक्स) सीबीयू रूट के जरिए भारतीय बाजार में बिक्री होगी। BMW iX के साथ भारत में प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में एंट्री करने वाली है। BMW iX इलेक्ट्रिक कार का भारत में Mercedes-Benz EQC (मर्सिडीज-बेंज ईक्यूसी) और Audi e-tron (ऑडी ई-ट्रॉन) जैसी एसयूवी से मुकाबला होगा।
दो वेरिएंट्स
BMW iX ऑल-न्यू एल्युमीनियम स्पेसफ्रेम पर आधारित है और BMW X5 (बीएमडब्ल्यू एक्स5) के साइज के लगभग बराबर है। कार में बीएमडब्ल्यू की पांचवीं पीढ़ी के ऑल-इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर्स शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में BMW iX दो वेरिएंट्स- xDrive 40 और xDrive 50 में आती है।
Trending Videos
2 of 9
BMW iX Electric SUV
- फोटो : BMW
ड्राइविंग रेंज
BMW iX xDrive 40 वैरिएंट में 71 kWh बैटरी पैक मिलता है। यह बैटरी पैक सिंगल चार्ज (WLTP साइकिल) पर अधिकतम 414 किमी की रेंज देता है। डुअल मोटर्स का आउटपुट 322 BHP और 630 Nm है। जबकि xDrive 50 वैरिएंट में 105.2 kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है, जो 611 किमी की अधिकतम रेंज देता है। यह वैरिएंट 516 BHP का पावर और 765 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है और 4.6 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
BMW iX Electric SUV
- फोटो : BMW
बैटरी और चार्जिंग
BMW iX में फास्ट चार्जिंग सिस्टम का ऑप्शन भी मिलता है, जो डीसी फास्ट चार्जिंग को 195kW तक सक्षम बनाता है। इससे xDrive 50 वैरिएंट की बैटरी को सिर्फ 35 मिनट में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। जबकि, iX xDrive 40 को DC चार्जर का इस्तेमाल करके 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में सिर्फ 31 मिनट का समय लगता है।
4 of 9
BMW iX Electric SUV
- फोटो : BMW
एसी वॉलबॉक्स फास्ट चार्जर भी
बीएमडब्ल्यू आईएक्स के साथ एक 11 किलोवाट एसी वॉलबॉक्स फास्ट चार्जर भी देता है। इसके जरिए xDrive 50 वैरिएंट की बैटरी को 11 घंटे से भी कम समय में 0 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। जबकि xDrive 40 वैरिएंट को फुल चार्ज करने में लगभग 7.5 घंटे लगते हैं। हालांकि, यह देखा जाना बाकी है कि क्या बीएमडब्ल्यू अपने प्रतिद्वंद्वियों की तरह, iX के साथ एसी वॉलबॉक्स चार्जर को स्टैंडर्ड तौर पर देती है या नहीं।
विज्ञापन
5 of 9
BMW iX Electric SUV
- फोटो : BMW
एक्सटीरियर डिजाइन और स्टाइल
BMW iX के डिजाइन का पहली बार iNext कॉन्सेप्ट द्वारा 2017 से प्रीव्यू किया गया था। यह बीएमडब्ल्यू कारों के एक फ्यूचरिस्टिक लुक को दर्शाता है, जिसमें कई ईवी-स्पेसिफिक एलिमेंट्स हैं जो इसे ब्रांड के ICE मॉडल से अलग करते हैं। iX का फ्रंट लुक बीएमडब्ल्यू की जानी पहचानी बड़ी किडनी ग्रिल के साथ पेश किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।