फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह: सबसे चर्चित और लोकप्रिय बॉलीवुड कपल के पास हैं इतनी लग्जरी कारें

Sun, 05 Jan 2020 01:25 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 05 Jan 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
Bollywood couple Deepika Padukone Ranveer Singh owns Luxury cars lamborghini urus aston martin
Aston Martin Rapide S - फोटो : Social Media
पांच जनवरी 1986 को जन्मीं दीपिका का आज जन्मदिन है। दीपिका और रणवीर सिंह इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और लोकप्रिय जोड़ियों में से हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फिल्म इंडस्ट्री में एक स्थापित कलाकार बन चुकी हैं। अपने लुक, एक्टिंग और मेहनत के दम पर उन्होंने एक ऐसा मुकाम बना लिया है। कुछ समय पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंधे। इस समय वे बॉलीवुड के सबसे युवा और सबसे ताकतवर कपल्स में से एक हैं। वे अक्सर साथ घूमते हैं जिसके लिए वे अपने लक्जरी कारों का इस्तेमाल करते हुए देखे गए हैं। चूंकि दोनों बहुत अमीर हैं, इसलिए उनके गैरेज में बॉलीवुड इंडस्ट्री की कुछ सबसे महंगी गाड़ियां हैं। ये कौन सी गाड़ियां हैं? हम आपको बता रहे हैं रणवीर और दीपिका की 10 गाड़ियों के बारे में। 
Bollywood couple Deepika Padukone Ranveer Singh owns Luxury cars lamborghini urus aston martin
Lamborghini Urus - फोटो : Social Media

Lamborghini Urus 

रणवीर सिंह ने हाल ही में एक ब्रांड न्यू Lamborghini Urus (लेम्बोर्गिनी उरुस) एसयूवी कार खरीदी है। कार पहले से ही भारतीय बाजार में सबसे तेजी से बिकने वाली विदेशी कार बन गई है। रणवीर को इस साल की शुरुआत में कार की डिलीवरी मिली थी और वह कई बार इसमें ड्राइविंग करते हुए देखे गए हैं।
 
Bollywood couple Deepika Padukone Ranveer Singh owns Luxury cars lamborghini urus aston martin
Aston martin rapid
रणवीर सिंह इकलौते स्टार हैं जिनके पास एस्टिन मार्टिन कार मौजूद है। इस कार में  6.0-लीटर का V12 वाला इंजन दिया गया है जो 552Bhp की पावर और 620Nm का टार्क जनेरेट करता है। यह कार अब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के गैराज की सबसे महंबी कारों में से एक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood couple Deepika Padukone Ranveer Singh owns Luxury cars lamborghini urus aston martin
Mercedes gls

Mercedes GLS

रणवीर की यह कार कुछ ही समय पुरानी है इसे साल 2017 में इन्होंने अपने गैराज में शामिल किया। ब्लैक रंग की यह नई GLS दिखने में क्लासी है। GLS में एक 3.0-लीटर का V6 इंजन दिया गया है जो 255Bhp की पावर और 620Nm का टार्क जनेरेट करता है। इस शानदार SUV की एक्स-शोरूम कीमत करीब 83 लाख रूपए है। 
विज्ञापन
Bollywood couple Deepika Padukone Ranveer Singh owns Luxury cars lamborghini urus aston martin
Land Rover Range Rover Vogue 

Land Rover Range Rover Vogue 

रेंज रोवर Vogue बॉलिवुड में कई स्टार के पास है हालांकि रणवीर को इस कार मेें बहुत ज्यादा नहीं देखा जाता है। इसके बेस मॉडल में 3.0-लीटर वाला V6 डीजल इंजन दिया गया है जो 244Bhp की पावर और 600Nm का टार्क जनेरेट करता है। इसके अलावा पावर के दीवानों के लिए Land Rover एक 5.0-लीटर वाले V8 पेट्रोल इंजन की कार को पसंद करते हैं। जो 503Bhp की पावर और 625Nm का टार्क पैदा करने में सक्षम है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed