फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणवीर सिंह की नई Lamborghini: यह पावरफुल सुपर एसयूवी 3.6 सेकंड में पकड़ती है 100 किमी की स्पीड, जानें कीमत

Tue, 25 May 2021 02:04 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 25 May 2021 02:04 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Film actor Ranveer Singh buys Lamborghini Urus Pearl Capsule edition know price specification features of the super suv lamborghini urus top speed in india
Ranveer Singh new car Lamborghini Urus Pearl Capsule edition - फोटो : For Reference Only

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता रणवीर सिंह एक्टिंग की खूबियों के साथ ही अपनी कारों के शौक के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने एक और लग्जरी कार खरीदी है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। रणवीर सिंह ने भारत में हाल ही लॉन्च हुई Lamborghini Urus Pearl Capsule Edition (लेम्बोर्गिनी उरूस पर्ल कैप्सूल एडिशन) सुपर एसयूवी कार खरीदी है। इस बेहद पावरफुल इंजन और सुपर लग्जरी एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 3.43 करोड़ रुपये है।

Bollywood Film actor Ranveer Singh buys Lamborghini Urus Pearl Capsule edition know price specification features of the super suv lamborghini urus top speed in india
Lamborghini Urus - फोटो : deepveer_myheartbeat instagram

बता दें कि रणवीर सिंह के पास एक लाल रंग की लेम्बोर्गिनी उरुस भी है जिसे उन्होंने 2019 के आखिर में खरीदा था। रणवीर की लेम्बोर्गिनी उरुस पर्ल कैप्सूल एसयूवी का एक्सटीरियर रंग अरैंसियो बोरेलिस (ऑरेंज) है। यह दमदार और आकर्षक लुक वाली एसयूवी डुअल टोन पेंट स्कीम के साथ है और इसमें ऑरेंज कलर बॉडी के साथ ब्लैक रूफ मिलता है। उनकी नई एसयूवी कई मायनों में बहुत खास है। उनकी एसयूवी में ऑप्शनल 22-इंच नैथ व्हील दिए गए हैं, जबकि स्पेशल एडिशन मॉडल में स्टैंडर्ड 23 इंच ताइगे व्हील्स मिलते हैं। बता दें कि लेम्बोर्गिनी उरुस के बेसिक मॉडल में 21-इंच के व्हील्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। इस उरुस पर्ल कैप्सूल कार को रणवीर सिंह के घर में लेम्बोर्गिनी मुंबई द्वारा डिलीवर किया गया। रणवीर और उनकी पत्नी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बंगलूरू से मुंबई लौटे। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Supercars India™ (@supercarsindia.official)

Bollywood Film actor Ranveer Singh buys Lamborghini Urus Pearl Capsule edition know price specification features of the super suv lamborghini urus top speed in india
Lamborghini Urus SUV - फोटो : For Reference Only

लेम्बोर्गिनी उरूस पर्ल कैप्सूल एडिशन कार में V8 ट्वीन-टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 650 hp का अधिकतम पावर जेनरेट करता है। इसके पावरफुल इंजन का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह एसयूवी सिर्फ 3.6 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। वहीं इस एसयूवी की टॉप स्पीड 305 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह एसयूवी में कई सुरक्षा फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं। जैसे इस कार में अपडेटेड ऑप्शनल पार्किंग एसिस्टेंस पैकेज और इंटिलिजेंट पार्क एसिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Film actor Ranveer Singh buys Lamborghini Urus Pearl Capsule edition know price specification features of the super suv lamborghini urus top speed in india
Rohit shetty Lamborghini URUS Yellow - फोटो : For Reference Only

बॉलीवुड के सितारों के बीच लेम्बोर्गिनी उरूस सुपर एसयूवी की लोकप्रियता बढ़ रही है। बीते महीने एक्टर कार्तिक आर्यन ने भी इस सुपर एसयूवी को खरीदा था। इसके अलावा रोहित शेट्टी, अदार पूनावाला और मुकेश अंबानी जैसी हस्तियां भी इस दमदार एसयूवी के मालिक हैं। 

विज्ञापन
Bollywood Film actor Ranveer Singh buys Lamborghini Urus Pearl Capsule edition know price specification features of the super suv lamborghini urus top speed in india
Lamborghini Urus - फोटो : For Reference Only
ये एसयूवी दुनिया भर में खासी मशहूर है कंपनी ने बीते जनवरी और मार्च महीने के बीच इस एसयूवी के कुल 1,382 यूनिट्स की डिलीवरी की है। लेंबॉर्गिनी ने इस साल जनवरी और मार्च के बीच दुनिया भर में उरुस एसयूवी की 1,382 यूनिट्स की डिलीवरी की है। यह संख्या कोरोनोवायरस महामारी से पैदा हुई चुनौतियों के बीच काफी अच्छी मानी जा सकती हैं। ब्रांड ने अपनी अब तक की सबसे मजबूत पहली तिमाही की भी जानकारी दी है और समीक्षाधीन अवधि में संचयी रूप से 2,422 यूनिट्स की डिलीवरी की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed