फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहानी एक शहजादे की: गुस्से में अपनी मां को बना लिया था बंदी, लंबे समय तक रखा नजरबंद

Tue, 25 May 2021 08:45 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 25 May 2021 08:45 AM IST
विज्ञापन
facts about saudi arabia prince mohammed bin salman hidden her mother
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान - फोटो : Facebook/Prince Mohammed bin Salman al saud

सऊदी अरब इन दिनों अपने एक फैसले की वजह से काफी चर्चे में है। यहा के नागरिक अब पाकिस्तान, बांग्लादेश, चाड और म्यांमार की महिलाओं से आसानी से शादी नहीं कर सकेंगे, बल्कि इससे पहले उन्हें सरकारी सहमति लेनी होगी। हालांकि, सऊदी प्रिंस ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया, लेकिन इस बात की चर्चा है कि अपने देश की महिलाओं से किसी तरह की नाइंसाफी रोकने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

facts about saudi arabia prince mohammed bin salman hidden her mother
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान - फोटो : Instagram/Prince Mohammed bin Salman
बता दें कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की छवि महिलाओं के हक में बात करने वाले शख्स की है। हालांकि, बहुत कम लोगों को ही ये बात पता है कि उन्होंने गुस्से में आकर अपनी मां को ही काफी समय तक नजरबंद कर रखा था। सऊदी अरब में लंबे समय तक काम करने वाले अमेरिकी पत्रकार और लेखक बेन हबर्ड ने अपनी किताब 'एमबीएस: द राइज टू पावर' में प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से जुड़े कई राज जाहिर किए हैं।
facts about saudi arabia prince mohammed bin salman hidden her mother
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान - फोटो : Instagram/Prince Mohammed bin Salman

बेन हबर्ड ने कई साक्षात्कारों के आधार पर प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की मां, पत्नी और जिंदगी में रहती महिलाओं के बारे में बताया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये बात सामने आई थी कि प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अपनी मां को बंदी बनाकर कहीं छिपाकर रखा है। इस रिपोर्ट को प्रकाशित करने वालों में एबीसी न्यूजएबीसी न्यूज और टेलीग्राफ भी था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2016 के आसपास प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अपनी मां को ऐसी जगह छिपा दिया था कि उनका पता नहीं चले। यहां तक कि किंग भी उनसे नहीं मिल सकें। किंग को लंबे समय तक नहीं पता चला कि इसके पीछे उनके बेटे का ही हाथ है। टेलीग्राफ के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया विभाग के 18 अफसरों ने इसकी पुष्टि की थी। इसके बाद कहा ये गया कि मां महल के ही खुफिया तहखाने में थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
facts about saudi arabia prince mohammed bin salman hidden her mother
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान - फोटो : Instagram/Prince Mohammed bin Salman

गल्फ इंस्टीट्यूट नाम की एक वेबसाइट ने तो प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के गुस्सैल व्यवहार और उनकी बेगम को लेकर भी बहुत कुछ लिखा है। इसके लिए इस वेबसाइट ने सऊदी रॉयल फैमिली के साथ बॉडीगार्ड के रूप में काम कर चुके मार्क यंग का सहारा लिया। मार्क यंग सऊदी अरब की रॉयल फैमिली की सेवा में 15 साल बिताए थे। इसके बाद वो इंग्लैंड चले गए। मार्क यंग ने रॉयल फैमिली के साथ अपने अनुभवों को लेकर सऊदी बॉडीगार्ड के नाम से एक किताब लिखी, जो अमेजन पर उपलब्ध भी है।

विज्ञापन
facts about saudi arabia prince mohammed bin salman hidden her mother
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान - फोटो : सोशल मीडिया

मार्क यंग से बातचीत और कई किताबों का हवाला देते हुए वेबसाइट ने लिखा, प्रिंस का गुस्सा पूरे सऊदी अरब में चर्चित है। प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान जब अपना आपा खो देते हैं, तो फिर कुछ नहीं देखते।  प्रिंस कई बार अपनी बेगम पर भी आक्रामक हो उठते हैं। हालांकि, प्रिंस के बेगम के बारे में कहीं भी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed