फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आ रही है Jeep की सबसे सस्ती SUV, अक्टूबर में हो सकती है लॉन्च

Thu, 25 Jul 2019 01:18 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Thu, 25 Jul 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
Cheapest jeep compass diesel automatic variant may launch in October 2019
Jeep Compass Trailhawk - फोटो : JEEP

Jeep India ने नई Jeep Compass Trailhawk को लॉन्च कर दिया है। भारत में इसकी एक्स-शो रूम कीमत 26.80 लाख रुपये रखी है। BS-6-कॉम्पलिएंट 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन से लैस इसमें 9 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को शामिल किया था। यह मॉडल उन लोगों के लिए था जिन्हें डीजल-ऑटोमैटिक Compass का इंतज़ार था।

कम बजट में आएगी Jeep Compass

Cheapest jeep compass diesel automatic variant may launch in October 2019
jeep compass

मीडया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी कम कीमत में डीजल-ऑटोमेटिक कंपास को इस साल अक्टूबर में लॉन्च कर सकती है। दरअसल कंपनी Jeep Compass का BS-6 वाला 2.0-लीटर डीजल इंजन और 9-स्पीड ऑटोमेटिक  गियरबॉक्स स्टैंडर्ड कंपास के बेस और मिड वेरिएंट में देने वाली है।

फीचर्स  

Cheapest jeep compass diesel automatic variant may launch in October 2019
jeep compass

कम कीमत वाली डीजल-ऑटोमेटिक जीप कंपास महिंद्रा एक्सयूवी500, फोक्सवैगन टिगुआन और Hyundai टूसॉन से मुकाबला करेगी,कंपास ऐसे ही ग्राहकों को लुभाएगी जो इसी सेगमेंट में एक नई SUV की तलाश में हैं। कम कीमत वाली कंपास में बहुत ज्यादा फीचर्स नहीं मिलेंगे। इतना ही नहीं इसमें ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की सुविधा भी नहीं मिलेगी। इसके अलावा डीजल-ऑटोमैटिक सिर्फ कंपास  के फ्रंट-वील ड्राइव वाले वेरियंट के साथ आने की उम्मीद है। Jeep कंपास भारत में काफी पॉपुलर ब्रांड है। अपनी जबरदस्त क्वालिटी, दमदार इंजन, फीचर्स, स्पेस और परफॉरमेंस की वजह से कंपास लगातार डिमांड में रहने वाली SUV है। देखना होगा इसका नया मॉडल ग्राहकों को कितना लुभाएगा।    

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed