फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब डॉक्टरों ने महिला के पेट का किया ऑपरेशन तो निकली ऐसी चीज की सब रह गए हैरान

Thu, 25 Jul 2019 12:41 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Thu, 25 Jul 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
coins and jewelry found in woman stomach in west bengal
प्रतीकात्म फोटो - फोटो : amar ujala

दुनिया में आपको तरह-तरह के लोग मिल जाएंगे जो अजीबो गरीब हरकत करते रहते हैं। आपने कई बार ऐसी खबरों के बारे में सुना होगा कि किसी शख्स के पेट से चाकू निकले या कैंची। लेकिन जिस महिला के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उस महिला की पेट से ऐसी चीजें निकली हैं, जिसे जानकर आप हैरान हो सकते हैं। महिला के पेट से ढेर सारे आभूषण निकाले गए हैं। 

coins and jewelry found in woman stomach in west bengal
प्रतीकात्म फोटो - फोटो : social media

पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट जिले में डॉक्टरों द्वारा एक महिला के पेट से करीब 1.5 किलो ज्वैलरी और सिक्के निकाले गए। जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सर्जरी विभाग के प्रमुख सिद्धार्थ बिस्वास ने बताया कि महिला के पेट से 5 रुपये और 10 रुपये के 90 सिक्कों के साथ-साथ चेन , नाक के छल्ले, झुमके चूड़ियां, पायल, कलाई बैंड और घड़ियों जैसे महंगे गहने मिले हैं। 

coins and jewelry found in woman stomach in west bengal
प्रतीकात्म फोटो

उन्होंने बताया कि अधिकांश गहने तांबे और पीतल के बने हुए थे। लेकिन इसमें से कुछ आभूषण सोने के भी थे। महिला की मां के मुताबिक उनके घर से धीरे-धीरे गहने गायब हो रहे थे। इसके अलावा उन्होंने बताया कि वो मानसिक तौर पर अस्वस्थ है। पिछले कुछ दिनों से पीड़ित महिला को खाना खाने के बाद उल्टियां भी होती थी। मां ने बताया कि उनकी बेटी को अपने भाई की दुकान से यह सिक्के मिलते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
coins and jewelry found in woman stomach in west bengal
प्रतीकात्म फोटो

उन्होंने बताया कि हम  उस पर नजर रखती थे, लेकिन वह किसी तरह से बचकर यह सारा सामान निगल जाती थी। पिछले दो महीनों से उसकी तबीयत ठीक नहीं थी, कई प्राइवेट डॉक्टरों को दिखाया लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा था। 

विज्ञापन
coins and jewelry found in woman stomach in west bengal
प्रतीकात्म फोटो - फोटो : goo
बाद में महिला को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां बुधवार को डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया। इससे पहले यहां महिला के कई टेस्ट किए गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed