फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉन्च हुई सबसे सस्ती Mahindra Scorpio, ह्यूंदै क्रेटा, किआ सेल्टोस, एमजी हेक्टर और टाटा हैरियर से भी कम है कीमत!

Fri, 12 Feb 2021 12:30 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 12 Feb 2021 12:30 PM IST
विज्ञापन
Cheapest Mahindra Scorpio S3+ base variant launched at Rs Launch Price Rs 11.99L, tough competition to compact SUV Hyundai Creta, Kia Seltos, MG Hector and Tata Harrier
Mahindra Scorpio S3+ new variant launch - फोटो : Mahindra (for Reference Only)

महिंद्रा ने कॉम्पैक्ट सेगमेंट के लिए जबरदस्त चैलेंज पेश किया है। महिंद्रा ने अपनी सबसे पॉपुलर एसयूवी स्कॉर्पियो का एक नया बेस वैरियंट पेश किया है, खास बात यह है कि बेस वैरियंट की कीमतें ह्यूंदै क्रेटा, किआ सेल्टोस, एमजी हेक्टर और टाटा हैरियर के बेस वैरियंट के बराबर रखी हैं। हालांकि महिंद्रा स्कॉर्पियो का इस सेगमेंट की गाड़ियों से कोई मुकाबला नहीं है, लेकिन कीमतें कम रख कर कॉम्पैक्ट सेगमेंट की गाड़ियों के चुनौती जरूर पेश कर दी है।

Cheapest Mahindra Scorpio S3+ base variant launched at Rs Launch Price Rs 11.99L, tough competition to compact SUV Hyundai Creta, Kia Seltos, MG Hector and Tata Harrier
Mahindra Scorpio 4X4 - फोटो : Mahindra (For Reference Only)

ये है कीमत

लगभग दो दशकों से भारतीय सड़कों पर दौड़ रही स्कॉर्पियो को कम कीमत में पेश करके बड़ा दांव चला है। मौजूदा स्कॉर्पियो चार ट्रिम्स S5, S7, S9 और S11 में आती है। वहीं अब महिंद्रा ने S3+ नाम से नया बैस वैरियंट लॉन्च किया है। यह इन ग्राहकों के लिए लॉन्च की गई है, जिनका बजट सीमित है। मौजूदा स्कॉर्पियो के वैरियंट्स की एक्स-शोरूम (नई दिल्ली) कीमत 12.68 लाख रुपये से 16.53 लाख रुपये तक है। वहीं नए S3+ वैरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये है।

Mahindra Scorpio Variants          Feb 2021 Price, Ex-Delhi
S3+                                              11.99 लाख
S5                                                12.68 लाख
S7                                                14.74 लाख
S9                                                15.37 लाख
S11                                               16.53 लाख

Cheapest Mahindra Scorpio S3+ base variant launched at Rs Launch Price Rs 11.99L, tough competition to compact SUV Hyundai Creta, Kia Seltos, MG Hector and Tata Harrier
2020 Mahindra Scorpio BS6 - फोटो : Mahindra

क्या फीचर मिलेंगे    

ए वैरियंट में वन टच लेन इंडीकेटर, ऑटो डोर लॉक, सेंट्रल लैंप और कप होल्डर, साइड और रिअर फुट स्टेप्स, सीट अपहोल्ट्री, सेंट्रल लॉकिंग और रिअर डेमीस्टर मिलता है। इसके अलावा डुअल फ्रंट एयरबैग्स, रिअर पार्किंग सेंसर्स, एबीएस के साथ ईबीडी, पावर स्टीयरिंग, टिल्ट स्टीयरिंग, पावर विंडोज, माइक्रो हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का फीचर मिलता है। इसके अलावा S3+ बेस मॉडल में अनपेंटेड बंपर्स, सिल्वर स्टील रिम, एलईडी टेल लैंप्स, फ्रंट यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और मैनुअल ORVMs मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cheapest Mahindra Scorpio S3+ base variant launched at Rs Launch Price Rs 11.99L, tough competition to compact SUV Hyundai Creta, Kia Seltos, MG Hector and Tata Harrier
Mahindra Scorpio - फोटो : for Reference Only

7,8 और 8 सीटों का विकल्प

बेस वैरियंट में 7,8 और 8 सीटों का विकल्प मिलता है। ग्राहक चाहें तो S3+ में स्काई रैक भी लगवा सकते हैं। S3+ में वही पुराना 2.2 लीटर का mHawk डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 120 पीएस की पावर और 280 एनएम का टॉर्क मिलता है। वहीं दूसरे वैरियंट्स के मुकाबले इसमें 20 पीएस और 40 एनएम की कम पावर मिलती है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है, जबकि बाकी वैरियंट्स में 6-स्पीड 'ट्रांसमिशन मिलता है। शायद कंपनी ने ऐसा इसका माइलेज बढ़ाने के लिए किया है।
 

विज्ञापन
Cheapest Mahindra Scorpio S3+ base variant launched at Rs Launch Price Rs 11.99L, tough competition to compact SUV Hyundai Creta, Kia Seltos, MG Hector and Tata Harrier
New Genration Mahindra Scorpio 2021 - फोटो : Team-BHP (For Reference Only)

जल्द आएगी नई पीढ़ी की स्कॉर्पियो

कंपनी इस साल ही नई पीढ़ी की स्कॉर्पियो भी लॉन्च करने वाली है। कई बार उसे टेस्टिंग के दौरान स्पॉट भी किया जा चुका है। वहीं नया बेस वैरियंट लॉन्च करने के पीछे माना जा रहा है कि कंपनी दोनों पीढ़ी की स्कॉर्पियो को साथ-साथ बेचेगी। माना जा रहा है कि नई पीढ़ी की स्कॉर्पियो को 2021 की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed