{"_id":"5f2c0e5f8ebc3e3cd6013771","slug":"energy-efficiency-services-limited-eesl-to-procure-250-electric-cars-issues-tender-for-electric-vehicles","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सरकारी कंपनी EESL खरीदेगी 250 इलेक्ट्रिक कारें, ये EV हैं रेस में","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
सरकारी कंपनी EESL खरीदेगी 250 इलेक्ट्रिक कारें, ये EV हैं रेस में
Thu, 06 Aug 2020 07:36 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 06 Aug 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
MG Motor ZS EV Electric SUV
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार का उपक्रम Energy Efficiency Services Limited (EESL), एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) ने 250 इलेक्ट्रिक कारों की खरीद के लिए एक टेंडर निकाला है। EESL के टेंडर के तहत सरकार सब-4-मीटर (4 मीटर से कम लंबी) श्रेणी की 150 इलेक्ट्रिक कारें और 4-मीटर से लंबी 100 इलेक्ट्रिक कारें खरीदेगी।
Tata Nexon EV
- फोटो : For Reference Only
EESL के टेंडर में कहा गया है कि 250 इलेक्ट्रिक कारों पर सर्विस और मेनटेनेंस को लेकर कुछ जरूरी शर्तें लागू होंगी। ईईएसएल ने बताय है कि सभी कारों पर 3 साल की स्टैंडर्ड वारंटी के साथ 8 साल तक के लिए मेनटेनेंस अनिवार्य होगा। इसके अलावा कार के सर्विस और मेनटेनेंस से जुड़ी सेवाओं को भारत में कहीं भी उपलब्ध कराने की शर्त भी माननी पड़ेगी।
Hyundai Kona
- फोटो : Hyundai
टेंडर के मुताबिक 4-मीटर से लंबी चार पहिया वाली 100 इलेक्ट्रिक कारों की आवश्यकता है, जो फुल चार्जिंग पर 300 किलोमीटर या उससे अधिक दूरी तय कर सकती हैं। और 4-मीटर से छोटी या बराबर चार पहिया वाली 150 इलेक्ट्रिक कारों की जरूरत है, जो फुल चार्जिंग पर 250 किलोमीटर या उससे अधिक दूरी तय कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahindra e-Verito Electric Sedan
- फोटो : Mahindra
भारत में इलेक्ट्रिक कारों का बाजार बड़ा हो रहा है। सरकार के इस टेंडर के लिए टाटा, ह्यूंदै, महिंद्रा और एमजी दौड़ में शामिल हैं। तीनों ही कंपनियों ने सरकारी निविदा पर सहमति जताई है। महिंद्रा, टाटा और एमजी ने पहले भी सरकार को इलेक्ट्रिक कारों की डिलीवरी की है।
विज्ञापन
Hyundai Kona
- फोटो : Hyundai
टाटा मोटर्स Tata Nexon EV (टाटा नेक्सन) और Tigor EV (टिगोर ईवी) जैसी इलेक्ट्रिक कारें बनाती है, जिनकी कीमत भी तुलनात्मक रूप से कम है। जबकि सेडान सेगमेंट में महिंद्रा की E-Verito (ई-वेरिटो) इलेक्ट्रिक काफी समय से मौजूद है। बता दें कि Hyundai Motors की Hyundai Kona (ह्यूंदै कोना) की रेंज अन्य सभी इलेक्ट्रिक कारों से ज्यादा है। वहीं, MG ZS EV (एमजी जेडएस ईवी) भी सभी कारों को कड़ी टक्कर देती है।