{"_id":"58ef42db4f1c1b874acf876f","slug":"every-electric-scooter-is-not-scooty-meet-the-scooty","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हर स्कूटर स्कूटी नहीं होता, मिलिए असली स्कूटी से","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
हर स्कूटर स्कूटी नहीं होता, मिलिए असली स्कूटी से
Fri, 14 Apr 2017 10:34 AM IST
amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा
Updated Fri, 14 Apr 2017 10:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
स्कूटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जैसे हर चमकती चीज सोना नहीं होती उसी तरह हर ऑटोमेटिक स्कूटर स्कूटी नहीं होता। हम भारतीय सभी ऑटोमेटिक स्कूटर को स्कूटी समझ बैठते हैं। स्कूटी टीवीएस का एक पुराना ब्रांड है जिसे कंपनी महिलाओं के लिए उस समय लॉन्च किया था जब पुरुषों के लिए बाजार में बजाज व एलएमएल के स्कूटर वर्चस्व में थे। कंपनी ने महिला राइडर्स को आकर्षित करने के लिए स्कूटी को लॉन्च किया था। मौजूदा समय में टीवीएस स्कूटी जेस्ट, पेप, पेप+वेरिएंट के साथ बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है। आइए आपको मिलवाते हैं असली स्कूटी से।
2 of 6
स्कूटी
भारतीय बाजार में स्कूटी टीवीएस का ब्रांड है, जिसे कंपनी ने खास तौर पर महिलाओं के लिए पेश किया था। इसे बाजार में मौजूद ऑटोमेटिक स्कूटर्स का फीमेल वर्जन कहा जा सकता है। टीवीएस ने इसे 1996 में पहली बार बाजार में पेश किया था। उस समय एलएमएल और बजाज जैसी कंपनियों के स्कूटर का बाजार में दबदबा था।
3 of 6
स्कूटी
कंपनी ने महिलाओं पर दाव लगाकर एक रिस्क लिया था। उस दौर में महिलाओं का दोपहिया चलाना समाज के हर वर्ग को पसंद नहीं था। हालांकि कंपनी का दाव सफल साबित हुआ और कंपनी को इसका जबर्दस्त फायदा मिला। 1996 के बाद से कंपनी ने स्कूटी के कई मॉडल लॉन्च किए जिनमें 2003 में स्कूटी पेप, 2005 में स्कूटी पेप+, 2007 में स्कूटी टीन्ज और 2009 में स्कूटी स्ट्रीक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
स्कूटी
टीवीएस ने जिस दौर में स्कूटी को लॉन्च किया था, उस समय कंपनी के सामने एक और बड़ी समस्या थी। उस दौर में कुछ ही महिलाओं को दो पहिया चलाने आती थी। इस समस्या से निपटने के लिए कंपनी ने शहरों में अपने ट्रेनिंग कैम्प खोले, जिसमें लोगों को फ्री बाइक ड्राइविंग ट्रेनिंग दी गई।
विज्ञापन
5 of 6
स्कूटी
इस तरह से कंपनी की यह योजना सफल हो सकी। अब स्कूटी सबसे ज्यादा बेचे जानें वाली दोपहियों में शामिल है। कंपनी ने इसके बढ़ावे के लिए बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा को इसका ब्रांड अंबेस्डर बनाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।