😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Automobiles News
›
Auto News
›
fastag details to be registered before new vehicle registration and fitness certificate of vehicle ministry of road transport and highways writes to NIC
{"_id":"5f0c141407d7c96f023ac59a","slug":"fastag-details-to-be-registered-before-new-vehicle-registration-and-fitness-certificate-of-vehicle-ministry-of-road-transport-and-highways-writes-to-nic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब गाड़ी के रजिस्ट्रेशन और फिटनेस चेकिंग से पहले जमा होगी आपके FASTag की जानकारी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
अब गाड़ी के रजिस्ट्रेशन और फिटनेस चेकिंग से पहले जमा होगी आपके FASTag की जानकारी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 13 Jul 2020 01:28 PM IST
सार
वाहनों में FASTag लग जाने पर यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क प्लाजा पार करने वाले वाहन FASTag भुगतान के नकद भुगतान की बजाए इलेक्ट्रॉनिक माध्यम का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
1 of 5
Fastag RFID CHIP
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
केंद्र सरकार ने देश भर में वाहनों के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान या वाहनों को फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करते समय FASTag (फास्टैग) का ब्यौरा को दर्ज करना सुनिश्चित करने का फैसला किया है।
Trending Videos
2 of 5
Fastag
- फोटो : social media
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने NIC को लिखे पत्र में बताया कि VAHAN (वाहन) पोर्टल के साथ राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह (NETC) का तालमेल किया गया है, जो 14 मई को API के साथ लाइव हो गया। इस समय, VAHAN प्रणाली VIN / VRN के जरिए FASTags की जानकारी हासिल कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
FasTag
- फोटो : फाइल फोटो
चिट्ठी में, मंत्रालय ने नए वाहनों को पंजीकृत करते समय FASTag डिटेल्स को दर्ज करने के बारे में सुनिश्चित करने के लिए कहा है। इसके साथ ही सड़कों पर चलने के लिए वाहनों को फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किया जाता है, उस समय भी फास्टैग की जानकारी दर्ज की जा सकती है।
4 of 5
Fastag ICICI
- फोटो : Social Media
2017 में M और N श्रेणी के तहत बिक्री किए जाने वाले नए वाहनों में FASTag को लगाना अनिवार्य कर दिया गया था। हालांकि, इससे पहले कई लोग बैंकों के साथ एकीकरण से बचते थे, जिन्हें अब जांच लिया जाएगा। टोल भुगतान के लिए प्रीपेड या सीधे खाते को इससे जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
Fastag For Cars
- फोटो : NHAI
वाहनों में FASTag लग जाने पर यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क प्लाजा पार करने वाले वाहन FASTag भुगतान के नकद भुगतान की बजाए इलेक्ट्रॉनिक माध्यम का इस्तेमाल करें। गौरतलब है कि फास्टैग सभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल के भुगतान के लिए RFID (रेडियो फ्रिक्वेंसी पहचान तकनीक) का इस्तेमाल करता है। इसके इस्तेमाल से एनएच टोल प्लाजा पर कोविड-19 के फैलने की संभावना भी कम होगी।
मंत्रालय ने नवंबर 2017 में इस योजना के बारे में राजपत्र अधिसूचना जारी की थी। इस साल मई तक देशभर में कुल 1.68 फास्टैग जारी हो चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X