फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2021 Force Gurkha: इन दिन होगा गुरखा ऑफ-रोडर एसयूवी की कीमत का एलान, जानें बुकिंग और डिलीवरी डिटेल्स, Thar को देगी टक्कर

Sat, 25 Sep 2021 01:46 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 25 Sep 2021 01:46 PM IST
विज्ञापन
Force Gurkha 2021 model expected price booking delivery details 2021 Force Gurkha launch date
Force Gurkha BS6 - फोटो : Facebook/Saboo Brothers
2021 Force Gurkha Price and Booking Details : Force Motors (फोर्स मोटर्स) अपनी आइकॉनिक ऑफ-रोडर एसयूवी Gurkha (गुरखा) को एक नए कलेवर के साथ नए अवतार में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने हाल ही में ऑल-न्यू Gurkha कॉम्पैक्ट एसयूवी के प्रोडक्शन मॉडल को पेश किया था। अब खबर आई है कि वाहन निर्माता ने यह पुष्टि की है कि वह अपनी इस नई एसयूवी की कीमतों का एलान 27 सितंबर को करेगी। जिसके बाद इसकी डिलीवरी 15 अक्तूबर से शुरू होगी। इस ऑफ-रोडर एसयूवी को खरीदने के इच्छुक ग्राहक 27 सितंबर से इसकी प्री-बुकिंग कर सकते हैं। भारतीय बाजार में न्यू जेनरेशन गुरखा एसयूवी का मुकाबला Mahindra Thar (महिंद्रा थार) एसयूवी से होगा। कंपनी अपनी नई 2021 फोर्स गुरखा ज्यादा रफ एंड टफ स्टाइल, अपडेटेड इंटीरियर्स और बीएस-6 मानकों वाले डीजल इंजन के साथ लॉन्च करने जा रही है। इसके साथ ही इस एसयूवी को पांच कलर ऑप्शंस के साथ उतारा जाएगा। इनमें व्हाइट, ग्रे, ग्रीन, ऑरेंज और रेड कलर शामिल हैं। 
Force Gurkha 2021 model expected price booking delivery details 2021 Force Gurkha launch date
2021 Force Gurkha - फोटो : Facebook/VikramKanwar
कितनी होगी कीमत
हालांकि इसकी कीमतों की घोषणा अगले हफ्ते की जानी है, लेकिन रिपोर्ट की मानें तो नई फोर्स गुरखा 2021 की एक्स-शोरूम कीमत 13 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। शुरुआत में, इस कार को चुनिंदा शहरों में बेचा जाएगा। कंपनी एसयूवी को कई एक्सेसरीज के साथ पेश करेगी। इसके साथ ही कंपनी अपनी ऑफ-रोडर एसयूवी पर 1.5 लाख किमी या 3 साल की वारंटी और 4 मुफ्त सर्विस की भी पेशकश करेगी। रोड एसिस्टेंस की सर्विस मुहैया के लिए, वाहन निर्माता नेऑटो यूरोपा इंडिया नाम की कंपनी के साथ करार किया है। इस कंपनी के 6200 से ज्यादा टचप्वाइंट हैं। 
Force Gurkha 2021 model expected price booking delivery details 2021 Force Gurkha launch date
2021 Force Gurkha - फोटो : Facebook/VikramKanwar
दमदार इंजन
नई फोर्स गुरखा बीएस6 एसयूवी में 2.6 लीटर डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन 1400 rpm से 2400 rpm के बीच 89 bhp का पावर और 250 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ हाइड्रोलिक रूप से एक्टिव क्लच और केबल शिफ्ट के साथ 5-स्पीड मर्सिडीज जी-28 गियरबॉक्स दिया गया है। यह इंजन AWD (ऑल-व्हील-ड्राइव) सिस्टम और लो-रेंज ट्रांसफर केस के साथ फ्रंट और रियर लॉकिंग डिफरेंशियल के साथ आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Force Gurkha 2021 model expected price booking delivery details 2021 Force Gurkha launch date
2021 Force Gurkha - फोटो : Facebook/VikramKanwar
सस्पेंशन और टायर
एडवेंचर के शौकीनों को उत्साहित करने के लिए इसमें ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम मिलेगा। एसयूवी के खास हाईलाइट्स में से एक में इसका इंडीपेंडेंट फ्रंट सस्पेंशन और पीछे की तरफ एक रिजिड एक्सल शामिल है। यह एसयूवी एक दमदार ऑफ-रोडर होगी और इसमें 4x4 सिस्टम के साथ ऑफरोडिंग टायर मिलेंगे जो किसी भी मुश्किल रास्तों पर सरपट दौड़ सकती है। कंपनी ने इसमें डबल हाइड्रोलिक स्प्रिंग क्वॉइल सस्पेंशन और 16-इंच के ट्यूबलैस टायर दिए हैं। इन्हें देखने में लगता है जैसे ये किसी बड़े ट्रक के टायर हों। कार के चारों ओर ऑफ रोड क्लैंडिंग मिलती है। 
विज्ञापन
Force Gurkha 2021 model expected price booking delivery details 2021 Force Gurkha launch date
Force Gurkha Auto Expo 2020 - फोटो : For Reference Only
इंटीरयिर और फीचर्स
एसयूवी के केबिन और फीचर्स की बात करें तो इसमें एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी और नेविगेशन को सपोर्ट करने वाला टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें टिल्ट और टेलिस्कोपिक एडजस्टेबल स्टीयरिंग कॉलम, सेंट्रल लॉकिंग, पावर विंडो, रियर पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, वैरिएबल इंटरमिटेंट स्पीड फ्रंट वाइपर, कॉर्नरिंग लैंप, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक और वाइपर के साथ सिंगल पीस रियर डोर जैसे फीचर्स और एक नया ब्लैक इंटीरियर मिलता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed