हमारी पृथ्वी पर ऐसी कई रहस्यमयी जगहें हैं, जो अपने भीतर न जाने कितने राज दफन किए हुए हैं। इन स्थानों को लेकर हमेशा हमारे भीतर कौतूहल भरा रहता है। कई लोग तो रोमांच पाने के उद्देश्य से इन जगहों पर घूमने के लिए जाते हैं। इसी कड़ी में आज हम बात करने वाले हैं एक ऐसे ही रहस्यमयी आइलैंड के बारे में, जिसके विषय में जानने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस आइलैंड का नाम पलमायरा है। कहा जाता है कि ये आइलैंड लंबे समय से शापित है। इस स्थान पर जो कोई भी जाता है, वह लौट कर वापिस नहीं आ पाता। इस जगह से जुड़ी ऐसी कई घटनाएं हैं, जिसे जानने के बाद आप दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे। पलमायरा आइलैंड पर कोई स्थायी निवासी नहीं रहता है। इसी सिलसिले में आज के रहस्य की इस श्रृंखला में हम इस शापित आइलैंड के बारे में जानेंगे, जहां जाने के बाद कोई भी वापिस नहीं आ पाता है।
आज का रहस्य: कहानी एक शापित आइलैंड की, जहां पर जाने वाला कभी लौटकर वापिस नहीं आता
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन