{"_id":"5ec9440390036b0f162ca269","slug":"ford-endeavour-facelift-2020-ford-endeavour-2020-facelift-india-ford-endeavour-bs6-ford-endeavour-2020-bs6-engine-ford-cars-in-india-ford-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2020 Ford Endeavour Facelift खरीदने का अभी है सही मौका, जल्द 70,000 तक बढ़ने वाली है कीमत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
2020 Ford Endeavour Facelift खरीदने का अभी है सही मौका, जल्द 70,000 तक बढ़ने वाली है कीमत
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sun, 24 May 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
Ford Endeavour Facelift
अमेरिका की मल्टीनेशनल ऑटोमोबाइल कंपनी Ford (फोर्ड) ने भारत में देशव्यापी लॉकडाउन में नियमों में कुछ छूट मिलने के बाद अपने डीलर और शोरूम खोलने शुरू कर दिए हैं। मार्च के आखिरी हफ्ते से लॉकडाउन लागू होने के बाद से शोरूम बंद रहे जिसकी वजह से गाड़ियों की बिक्री पर जबरदस्त असर पड़ा। अप्रैल के महीने में एक भी कार की बिक्री नहीं हुई। भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में ऐसा पहली बार देखा गया कि किसी महीने में एक भी वाहन न बिके हों। लेकिन अब जब एक बार फिर से वाहनों के शोरूम खुलने लगे हैं, ऑटोमोबाइल कंपनियां अपनी गाड़ियों की बिक्री को बढ़ाने के लिए अपने कई मॉडल्स पर ऑफर्स दे रही है। यही आप एक नई गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो यह सही समय हो सकता है, जिससे आप पैसों की बचत कर सकते हैं।
Trending Videos
Ford Endeavour
फोर्ड का ऑफर
Ford Endeavour BS6 की इंट्रोडक्ट्री प्राइसिंग पर ऑफर को कंपनी ने 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है। इस कार की कीमत को 30 अप्रैल से 70,000 रुपये तक बढ़ाया जाना था। Ford Endeavour BS6 की बिक्री 25 फरवरी से शुरू हुई थी और इसकी कीमत 29.55 लाख से 33.25 लाख रुपये के बीच रखी गई है। रही है।

इंजन
नई Ford Endeavour में नई BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला 2.0-लीटर इकोब्लू टर्बो-डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन, जो अंतरराष्ट्रीय बाजारों में एक ट्विन-टर्बो यूनिट के रूप में उपलब्ध है, भारत में सिंगल-टर्बो अवतार में पेश किया गया है और यह 170hp का पावर और 420Nm का टार्क जेनरेट करता है। यह इंजन 10-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है और खरीदारों के पास 4x4 वर्जन का विकल्प भी है।

फोर्ड एंडेवर
- फोटो : Social
माइलेज
फोर्ड का दावा है कि नई इंजन वाली Endeavour BS6 में BS4 मॉडल की तुलना में ज्यादा माइलेज मिलेगा। Endeavour BS6 के 4X2 वर्जन में 13.90 किलोमीटर प्रति लीटर और 4X4 वर्जन में 12.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा।

अपडेटेड फीचर
नई फोर्ट में अपडेट के तौर पर एलईडी हेडलाइट्स भी दी गई हैं और फोर्ड की नई FordPass कनेक्ट-कार टेक्नोलॉजी की शुरुआत की गई है। यह एसयूवी तीन वेरिएंट में उपलब्ध है। फोर्ड ने घोषणा की है कि 192 शहरों में 420 टचपॉइंट (226 सेवा केंद्र और 194 शोरूम) इस समय चालू हैं। कार निर्माता अपने नए डायल-ए-फोर्ड हेल्पलाइन नंबर के जरिए भी ग्राहकों को सर्विस दे रही है।