{"_id":"5d3964688ebc3e6ce04ca6d2","slug":"hero-maestro-edge-125-price-increased-all-you-need-to-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hero Maestro Edge 125 हुआ महंगा, अब देने होंगे इतने दाम","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Hero Maestro Edge 125 हुआ महंगा, अब देने होंगे इतने दाम
अभी हाल ही में हीरो मोटोकॉर्प ने अपना नया स्कूटर Maestro Edge 125 मई में लॉन्च किया था। तीन वेरिएंट में उपलब्ध है। कीमत की बात करें तो इसके कार्ब्युरेटर ड्रम ब्रेक की कीमत 58,500 रुपये और कार्ब्युरेटर डिस्क ब्रेक की कीमत 60,000 रुपये तथा फ्यूल इंजेक्टेड वेरियंट की कीमत 62,700 रुपये रखी है। लेकिन अब इस स्कूटर को खरीदना आपके लिए महंगा हो जायेगा। जीहां कंपनी ने नए Maestro Edge 125 के दाम बढ़ा दिए हैं।
कितना महंगा हुआ Maestro Edge 125 ?
2 of 4
hero motocorp
लॉन्चिंग के महज दो महीने बाद ही हीरो मोटोकॉर्प ने नए Maestro Edge 125 के तीनों वेरियंट की कीमत 500 रुपये का इजाफा कर दिया है। दाम बढ़ाने के पीछे अभी तक कंपनी की तरफ से कोई खास कारण तो नहीं बताया है। लेकिन हमेशा की तरह लागत में बढ़ोतरी को ही बजह बताया जायेगा। Maestro Edge 125 की नई कीमतें हीरो मोटोकॉर्प की वेबसाइट पर अपडेट कर दी हैं।
इंजन
3 of 4
hero motocorp
Hero Maestro Edge 125 में कंपनी ने Destini 125 वाला ही इंजन लगा है। डिटेल्स में बात करें तो इसमें 125 का फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया है जो 9.2hp की पावर और 10.2Nm का टॉर्क जनरेट करता है। जबकि कार्ब्युरेटर वेरियंट में यह इंजन 8.83hp की पावर और 10.2Nm टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर बेहतर परफॉरमेंस के बढ़िया माइलेज भी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
फीचर्स
4 of 4
hero motocorp
Hero ने Maestro Edge 125 में स्टार्ट-स्टॉप टेक्नॉलजी का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा इसकी सीट के नीचे यूएसबी पोर्ट दिया गया है। इसमें डिजिटल एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक्सटर्नल फ्यूल-फिलर कैप जैसे फीचर्स खास हैं। इसके फ्रंट में टेलेस्कोपिक फोर्क और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन है। इसके लुक्स को यूथ को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। इसमें साइड स्टैंर्ड और सर्विस इंडिकेटर की सुविधा दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।