सब्सक्राइब करें

ये है देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक, एक साल में 20 लाख से भी ज्यादा ग्राहकों ने खरीदा

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 03 Aug 2020 05:01 AM IST
विज्ञापन
Hero Splendor Plus is the best selling motorcycle in india know its price and specifications
Bike Manufacturing Plant - फोटो : PTI

बजट सेगमेंट में अगर आप एक नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। आज हम आपको देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल वित्तवर्ष 2019-2020 में हीरो की Splendor Plus को सबसे ज्यादा ग्राहकों ने खरीदा। हालांकि, कोरोना काल का इस बाइक की बिक्री पर भी असर देखने को मिला। आज हम आपको इस बाइक की बिक्री से लेकर इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताएंगे। इसके अलावा हम आपको इस बाइक की कीमत के बारे में भी बताएंगे। तो डालते हैं एक नजर,

Trending Videos
Hero Splendor Plus is the best selling motorcycle in india know its price and specifications
Hero Splendor Plus - फोटो : Hero MotoCorp

देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक


वित्तवर्ष 2019-2020 में भारतीय बाजार में Hero की Splendor Plus के 20,63,148 यूनिट्स को ग्राहनों ने खरीदा। वहीं, वित्तवर्ष 2018-2019 में इसके 30,05,620 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा था। यानी इस एक साल के दौरान बाइक की बिक्री में 31.36 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि, इसके बावजूद बिक्री के मामले में यह देश की नंबर 1 बाइक रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hero Splendor Plus is the best selling motorcycle in india know its price and specifications
Hero Splendor Plus - फोटो : Hero MotoCorp

इंजन 


Hero Splendor Plus BS6 में 97.2 सीसी का एयर कूल्ड, 4-स्ट्रॉक सिंगल सिलेंडर OHC इंजन दिया गया है।

परफॉर्मेंस 


इसका इंजन 6000 आरपीएम पर 7.91 Hp की पावर और 6000 आरपीएम पर 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें एडवांस्ड प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन दिया गया है। 

ट्रांसमिशन 


इसका इंजन 4-स्पीड कंस्टेंट मैश गियरबॉक्स से लैस है।

Hero Splendor Plus is the best selling motorcycle in india know its price and specifications
Hero Splendor Plus - फोटो : Hero MotoCorp

डाइमेंशन 


Splendor Plus BS6 की लंबाई 2000 मिलीमीटर, चौड़ाई 720 मिलीमीटर और ऊंचाई 1052 मिलीमीटर है। इसकी सैडल ऊंचाई 785 मिलीमीटर, व्हीलबेस 1236 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लीयरेंस 165 मिलीमीटर है।

फ्यूल क्षमता


इसमें 9.8 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।

वजन


इसका कर्ब भार 110-112 किलोग्राम है। 

विज्ञापन
Hero Splendor Plus is the best selling motorcycle in india know its price and specifications
हीरो स्प्लेंडर प्लस - फोटो : Social

सस्पेंशन 


Hero Splendor Plus BS6 के फ्रंट में टेलिस्कॉपिक हाइड्रॉलिक शॉक अब्जॉर्बर सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 5-स्टेप एडजेस्टेबल हाइड्रॉलिक शॉक अब्जॉर्बर सस्पेंशन दिया गया है।


ब्रेकिंग 


इसके फ्रंट में 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक दिया गया है। 


कीमत


Hero Splendor Plus BS6 की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 60,500 रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed