सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन के बाद लॉन्च हुई Hero Xtreme 160R इन 10 वजहों से बटोर रही है सुर्खियां

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 01 Jul 2020 02:46 PM IST
विज्ञापन
Hero Xtreme 160R: From price to features here are ten things that you should know
Hero Xtreme 160R - फोटो : Hero MotoCorp

दुनिया की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी Hero MotorCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने अपनी Hero Xtreme 160R को भारत में लॉन्च कर दिया है। लॉकडाउन के बाद कंपनी ने इसे भारतीय बाजार में उतारा है। इसका लुक देखने में काफी स्टाइलिश है। इसके अलावा यह रफ्तार में भी शानदार है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक महज 4.7 सेकेंड में 0-60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकती है। आज हम आपको इस बाइक की कीमत के साथ इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि कोरोना काल में यह बाइक आपके बजट में फिट है या नहीं।

Trending Videos
Hero Xtreme 160R: From price to features here are ten things that you should know
Hero Xtreme 160R - फोटो : Hero MotoCorp

इंजन

Hero Xtreme 160R में पावर के लिए 166 सीसी, सिंगल-सिलिंडर OHC, 2-वाल्व, 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड, एडवांस्ड प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन इंजन दिया गया है। 

परफॉर्मेंस

Hero Xtreme 160R का इंजन 8500 आरपीएम पर 15 bhp की मैक्सिमम पावर और 6500 आरपीएम पर 14 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

ट्रांसमिशन

Hero Xtreme 160R में मल्टी प्लेट वेट कल्च के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hero Xtreme 160R: From price to features here are ten things that you should know
Hero Xtreme 160R - फोटो : Hero MotoCorp

सस्पेंशन

Hero Xtreme 160R के फ्रंट में एंटी फ्रिक्शन ब्रश के साथ टेलिस्कोपिक फॉर्क्स सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में 7-स्टेप राइडर- एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिया है।

ब्रेकिंग

Hero Xtreme 160R के फ्रंट में 276 मिलीमीटर का पीटल डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 220 मिलीमीटर का पीटर डिस्क ब्रेक या 130 मिलीमीटर का ड्रेम ब्रेक चुनने का विकल्प मिलता है। सुरक्षा के लिए इसके फ्रंट में सिंगल चैनल ABS फीचर दिया है।

Hero Xtreme 160R: From price to features here are ten things that you should know
Hero Xtreme 160R - फोटो : Hero

डायमेंशन

Hero Xtreme 160R की लंबाई 2029 मिलीमीटर, चौड़ाई 793 मिलीमीटर, ऊंचाई 1052 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1327 मिलीमीटर है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 167 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 790 मिलीमीटर है।

वजन

Hero Xtreme 160R के सिंगल डिस्ट वेरिएंट का कर्ब वजन 138.5 किलोग्राम है। वहीं, इसके डबल डिस्क वेरिएंट का   कर्ब वजन 139.5 किलोग्राम है।

विज्ञापन
Hero Xtreme 160R: From price to features here are ten things that you should know
Hero Xtreme 160R - फोटो : Hero MotoCorp

वेरिएंट

Hero Xtreme 160R भारतीय बाजार में दो वेरिएंट में लॉन्च हुई है। इनमें सिंगल डिस्क ब्रेक और डबल डिस्क ब्रेक वाला मॉडल शामिल है। दोनों वेरिएंट में सिंगल चैनल एबीएस दिया गया है।

कीमत

Hero Xtreme 160R के फ्रंट सिंगल डिस्क ब्रेक वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 99,950 रुपये है। वहीं, इसके डबल डिस्क ब्रेक वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1,03,00 रुपये है।

मुकाबला

 Hero Xtreme 160R का फीचर्स और कीमत के आधार पर Suzuki Gixxer 150, TVS Apache RTR 160 4V और  Bajaj Pulsar NS160 जैसी मोटरसाइकल से होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed