फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टॉम क्रूज ने 'वनीला स्काई' में चलाई थी यह फरारी कार, होने जा रही है नीलाम

Sat, 31 Aug 2019 02:25 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 31 Aug 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
Hollywood actor Tom Cruise driven Ferrari 250 GTO car will auction next month
Ferrari 250 GTO Driven by Tom Cruise in 'Vanilla Sky' - फोटो : Twitter

फेमस स्पोर्ट्स कार फेरारी दुनिया की बेशकीमती कारों में शुमार है। हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज ने 1962 में बनी फरारी जीटीओ की एक कार फिल्म 'वनीला स्काई' में चलाई थी। वहीं अब यह कार अगले महीने नीलामी होने जा रही है। खास बात यह है कि दुनियाभर में इस तरह की  महज 36 कारें ही उपलब्ध हैं।


 

रिकॉर्ड 343 करोड़ रुपए में बिकी

Hollywood actor Tom Cruise driven Ferrari 250 GTO car will auction next month
1957 ferrari 335 sport - फोटो : Twitter

इससे पहले फरारी की एक कार कैलिफोर्निया के मोंटेरी में नीलाम हुई थी, जिसकी कीमत रिकॉर्ड 343 करोड़ रुपए थी। 56 साल पुरानी यह कार रफ्तार और परफॉर्मेंस के लिहाज से दुनियाभर में प्रसिद्ध है, वहीं अब इसे दुनिया की सबसे महंगी नीलाम हुई कार का तमगा भी मिल गया है। इससे पहले वर्ष 2014 में भी एक कार नीलाम हुई थी।
 

इटालियन जीटी चैंपियनशिप जीती

Hollywood actor Tom Cruise driven Ferrari 250 GTO car will auction next month
1962 italian GT ferrari winner - फोटो : Twitter

फरारी जीटीओ की रिकॉर्ड बोली इसलिए भी लगी, क्योंकि यह बेहद सिंपल और गुड लुकिंग होने के साथ फरारी की सबसे सफल रेसिंग कारों में से एक है। इस कार ने 1962 की इटालियन जीटी चैंपियनशिप जीती थी। इसके अलावा इसने 1962 से लेकर 1965 के बीच 15 से ज्यादा रेस जीती थीं। इसे चलाने वालों में फिल हिल भी शामिल थे, जो पहले अमेरिकी थे, जिन्होंने फॉर्म्यूला वन वर्ल्ड रेसिंग चैपिंयन जीती थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

माइक्रोसॉफ्ट के आर्किटेक्ट ने खरीदी थी

Hollywood actor Tom Cruise driven Ferrari 250 GTO car will auction next month
Phil Hill Ferrari - फोटो : Twitter

पूर्व मुख्य सॉफ्टवेयर आर्किटेक्ट डॉ. ग्रेग व्हिटन ने इस कार को खरीदा था। ग्रेग पिछले 18 सालों से माइक्रोसॉफ्ट के लिए काम कर रहे हैं। इन्होंने ही माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, ऐक्सल और पावरपॉइंट का निर्माण किया था।  
 

विज्ञापन

सेलिब्रिटीज की ये चीजों की भी लगी जमकर बोली

Hollywood actor Tom Cruise driven Ferrari 250 GTO car will auction next month
Jordan Sport Shoes - फोटो : Twitter

स्पोर्ट्स शूज 1.2 करोड़ रुपये

अमेरिका के बास्केटबॉल खिलाड़ी माइकल जॉर्डन के उन जूतों को नीलाम किया गया, जिसे उन्होंने 1984 ओलिंपिक के फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने के दौरान पहना था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed