{"_id":"5d67928a8ebc3e01802e8b92","slug":"worm-lived-in-mans-brain-for-30-years-causing-headaches-and-seizures-in-china","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"30 साल से खा रहा था मिर्गी की दवाई, बाद में पता चली चौंकाने वाली सच्चाई","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
30 साल से खा रहा था मिर्गी की दवाई, बाद में पता चली चौंकाने वाली सच्चाई
चीन में एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाला एक शख्स पिछले 30 साल से लगातार सिरदर्द और चक्कर आने की समस्या से पीड़ित था। डॉक्टरों ने बताया था कि उसे मिर्गी है, जिसकी दवाई वो लगातार खा रहा था, लेकिन बाद में जब उसे सच्चाई पता चली तो वो हैरान रह गया।
2 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दरअसल, गुआंगदोंग प्रांत के पहाड़ी गांव में रहने वाले 59 वर्षीय झांग को सबसे पहले साल 1989 में तेज सिर दर्द और चक्कर आने की शिकायत हुई थी। तब वह अपने कुछ दोस्तों के साथ बैठकर गेम खेल रहे थे, उसी समय उनके बाजू और पैरों में सनसनी होने लगी। उनके मुंह से झाग निकलने लगा और वह बेहोश हो गए।
3 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : File photo
बेहोश होने के बाद झांग को ग्वांगझू के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें मिर्गी है। इसके बाद से वो लगातार मिर्गी की दवाई खाते रहे, लेकिन सिर दर्द, चक्कर, बेहोशी और शरीर में सनसनाहट की समस्या खत्म नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
चूंकि झांग का सिर दर्द लंबा नहीं रहता था, इसलिए वो हर रोज दवाई नहीं खाते थे। लेकिन साल 2015 में उनकी समस्या और ज्यादा तब बढ़ गई, जब गांव में आग लगी थी। इसके बाद से उन्हें हर महीने तेज सिर दर्द होने लगा और चक्कर खाकर बेहोश होने लगे।
विज्ञापन
5 of 8
दिमाग में था कीड़ा
- फोटो : Pearvideo.com
जब झांग की परेशानी बढ़ गई तो वो एक बार फिर डॉक्टर के पास पहुंचे, लेकिन उनका साफ कहना था कि ये परेशानी मिर्गी की वजह से ही है। हालांकि झांग को संतुष्टि नहीं मिली और वो दूसरे अस्पताल में पहुंचे, जहां उनका एमआरआई स्कैन किया गया। तब जाकर सिर दर्द की असली और चौंकाने वाली वजह पता चली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।