फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला था मात्र तीन मैच, अब 39 साल की उम्र में आठवां टी-20 शतक जड़कर बनाया रिकॉर्ड

Sat, 31 Aug 2019 12:20 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 31 Aug 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
Michael Klinger smashes 8th T20 century after smashing ton against kent in t20 blast
माइकल कलिंगर - फोटो : social media

ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर माइकल क्लींगर अब टी-20 में सबसे अधिक शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। क्लींगर ने गुरुवार को इंग्लैंड की लीग टी-20 ब्लास्ट में अपना आठवां शतक पूरा किया।

Michael Klinger smashes 8th T20 century after smashing ton against kent in t20 blast
क्रिस गेल

अब शतकों के मामले में कलिंगर से आगे सिर्फ क्रिस गेल ही हैं। वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम टी-20 में सर्वाधिक 21 शतकों का रिकॉर्ड है। हालांकि क्लींगर ने शतकों के मामले में हमवतन आरोन फिंच और डेविड वार्नर सहित भारत के रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया है।
 

Michael Klinger smashes 8th T20 century after smashing ton against kent in t20 blast
माइकल क्लींगर - फोटो : social media

39 वर्षीय क्लींगर अपने करियर का आखिरी टूर्नामेंट खेल रहे हैं और वे इस लीग के बाद अपने 21 साल के करियर को विराम दे देंगे। हालांकि अपने आखिरी टूर्नामेंट में भी क्लींगर ने ग्लूस्टरशायर से खेलते हुए केंट के खिलाफ मात्र 65 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाकर बता दिया है कि उनके अंदर अभी भी क्रिकेट बाकी है। कलिंगर ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 9 चौके और 4 छक्के जड़े और अपनी टीम को क्वार्टरफाइनल में पहुंचाने में सफल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Michael Klinger smashes 8th T20 century after smashing ton against kent in t20 blast
माइकल क्लींगर - फोटो : social media

ऑस्ट्रेलिया के लिए मात्र 3 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेलने वाले क्लींगर ने 204 टी-20 मैचों में 34.48 की औसत और 123.13 की स्ट्राइक रेट से 5945 रन बनाए हैं। कलिंगर ऑस्ट्रेलियाई बिग बैश लीग में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। यहां उन्होंने 71 मैचों में 1947 रन रन बनाए हैं।

विज्ञापन
Michael Klinger smashes 8th T20 century after smashing ton against kent in t20 blast
माइकल क्लींगर - फोटो : social media
क्लींगर ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से आखिरी अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। इस मैच में भी क्लींगर ने 43 गेंदों में 62 रन की पारी खेली थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed