फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honda City बीएस-6 की कीमत आई सामने, करनी पड़ेगी जेब ढीली!

Wed, 20 Nov 2019 08:38 AM IST
Abhishek Singh ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 20 Nov 2019 08:38 AM IST
विज्ञापन
Honda City BS-VI Delhi ex-showroom prices out know features and specification
honda city

जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी होंडा की होंडा सिटी कार दिल्ली के डीलरों तक पहुंचनी शुरू हो गई है और अब यह जल्दी ही खरीददारों तक भी पहुंच जाएगी। बता दें कि यह कार बीएस-6 उत्सर्जन मानक को पूरा करती है। आइए जानें इसकी कीमत और फीचर्स...  

Honda City BS-VI Delhi ex-showroom prices out know features and specification
Honda City

दमदार इंजन 
बीएस-6 उत्सर्जन वाली होंड सिटी कार को कंपनी ने सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ ही बाजार में उतारा है। इसमें 1.5 लीटर वाले इंजन के साथ चार सिलेंडर दिए गए हैं। जबकि इसका डीजल वेरिएंट बीएस-4 मानक वाला है।

Honda City BS-VI Delhi ex-showroom prices out know features and specification
Honda City Paddle Gear Shifters

मिलेंगे ये खास फीचर
इसमें एलईडी डीआरएल, 15 इंच अलॉय व्हील, रिमोट लॉकिंग, इलेक्ट्रिक ORVMs, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ ऑडियो सिस्टम और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट ZX में ऑटोमैटिक एलईडी लाइट्स, रेन सेंसिंग वाइपर्स, लेदराइट अपहोलस्ट्री और कर्टेनएयरबैग्स भी दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Honda City BS-VI Delhi ex-showroom prices out know features and specification
All New Honda City - फोटो : Social

इतनी है कीमत
एक रिपोर्ट की मानें तो बीएस-6 उत्सर्जन मानक वाली होंडा सिटी कार की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 9.91 लाख रुपये है। जबकि होंडा की टॉप सी सेडन कार की कीमत 14.37 लाख रुपये रखी गई है।

विज्ञापन
Honda City BS-VI Delhi ex-showroom prices out know features and specification
Honda City 2012

बीएस-4 और बीएस 6 की कीमत में कितने का अंतर 
अगर बात बीएस-4 और बीएस-6 उत्सर्जन मानक वाली होंडा सिटी कार की कीमतों की तुलना करें तो इसमें ज्यादा का अंतर नहीं है। बीएस-4 मानक वाली होंड सिटी की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 9.81 लाख रुपये से लेकर 14.16 लाख रुपये तक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed