{"_id":"5c5fda83bdec220bb35c34b0","slug":"honda-city-hyundai-verna-and-maruti-suzuki-ciaz-rival-toyota-yaris-are-on-rs-1-5-lakhs-discount","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Toyota की इस कार पर शानदार डेढ़ लाख तक का डिस्काउंट, खरीदकर नहीं होगा पछतावा","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Toyota की इस कार पर शानदार डेढ़ लाख तक का डिस्काउंट, खरीदकर नहीं होगा पछतावा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Sun, 10 Feb 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Toyota Yaris Launch
Link Copied
टोयोटा की मिड साइज सेडान यारिस पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। टोयोटा ने होंडा सिटी, हुंडई वरना और मारुति सियाज से मुकाबले के लिए अपनी मिड साइज सेडान यारिस को तीन साल पहले लॉन्च किया था। यारिस अकेली ऐसी कार है, जिसमें फ्रंट सेंसर ऑफर किए जाते हैं।
Trending Videos
यारिस पर 1.50 लाख रुपए का डिस्काउंट
2 of 6
Toyota Yaris
टोयोटा यारिस पर डीलर शानदार डिस्काउंट दे रहे हैं और शायद इतना बढ़िया डिस्काउंट इस मिडसाइज सेडान पर इससे पहले कभी नहीं दिया गया। उम्मीदों से परे डीलर यारिस पर 1.50 लाख रुपए का डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं। इसमें एक्सचेंज ऑफर, कैश डिस्काउंट, फ्री इंश्योरेंस, और एसेसरीज शामिल हैं। इसके अलावा खरीदारों को एक सोने का सिक्का भी गिफ्ट किया जाएगा। ठीक ऐसा ही ऑफर निसान के डीलर दे रहे हैं, जहां अलग-अलग मॉडल पर अलग-अलग वजन के सोने के सिक्के गिफ्ट में मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
2016 में लॉन्च
3 of 6
Toyota Yaris
टोयोटा ने यारिस को होंडा सिटी, हुंडई वरना और मारुति सियाज के मुकाबले में 2016 में लॉन्च किया था। मिडसाइज सेगमेंट में हर माह 12 से 15 हजार गाड़ियों की बिक्री होती है। वहीं शुरुआत में टोयोटा 2 हजार यूनिट प्रति माह तक बेच पा रही थी, लेकिन जैसे ही होंडा सिटी और मारुति सियाज में नए फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किए, यारिस की सेल्स ग्राफ गिर गया।
कीमत 9.29 लाख रुपए से शुरू हो कर 14,07 लाख रुपए तक
4 of 6
Toyota Yaris
शानदार कार होने के बावजूद अकेले जनवरी 2019 में टोयोटा यारिस की मात्र 343 यूनिट ही बिकीं। आंकड़ों के मुताबिक यह अब तक के सबसे कम बिक्री के आंकड़े रहे। यहां तक कि स्कोडा रैपिड और फॉक्सवैगन वेंटो भी यारिस के ज्यादा बिकीं। टोयोटा यारिस चार वैरियंट्स में आती है, जिसकी कीमत 9.29 लाख रुपए से शुरू हो कर 14,07 लाख रुपए तक है।
विज्ञापन
माइलेज 17.1 किमी प्रति लीटर
5 of 6
Toyota Yaris
यारिस में 1.5 लीटर का VTVT-i पेट्रोल इंजन लगा हुआ है, जो 106 बीएचपी की पॉवर और 140 एनएम का टॉर्क देता है। यारिस मैनुअल और ट्रांसमिशन के साथ आती है। हालांकि यारिस में डीजल इंजन का वैरियंट नहीं आता है। वहीं यारिस मैनुअल ट्रांसमिशन पर 17.1 किमी प्रति लीटर और ऑटोमैटिक पर 17.8 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।