फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honda Civic की बादशाहत बरकरार, अक्तूबर में बिक्री के मामले में रही टॉप पर, जानें क्या है खास

Thu, 21 Nov 2019 08:30 PM IST
Abhishek Singh ऑटो न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 21 Nov 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
Honda Civic sold top spot in October 2019 over Skoda Octavia,Toyota Corolla Altis and Hyundai
honda civic - फोटो : Social Media

जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी होंडा की सिविक अक्तूबर महीने में बिक्री के मामले में टॉप पर है। कंपनी ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि सिविक की 436 यूनिट्स बिकी हैं। पिछले साल के अक्तूबर महीने की सेल्स ग्रोथ के मुकाबले इसमें 30 फीसदी का इजाफा हुआ है। साथ ही सिविक ने Skoda Octavia, Toyota Corolla Altis और Hyundai Elantra के ऊपर अपनी बादशाहत बरकरार रखी है। आइए जानते हैं क्या है खास, जो बनाता है इसे बादशाह...

Honda Civic sold top spot in October 2019 over Skoda Octavia,Toyota Corolla Altis and Hyundai
Honda Civic

यूनिक फीचर्स हैं मौजूद
होंडा सिविक में कंफर्ट के साथ लग्जरी का भी ध्यान रखा गया है। फ्रंट में सिग्नेचर विंग क्रोम ग्रिल, एलईडी हेडलैंप्स और डीआरएल, एलईडी फॉग लाइट्स और एलईडी टेल लैंप्स, 17 इंच डायमंड कट अलॉय व्हील, इलेक्ट्रिक सनरूफ का फीचर भी है। सिविक में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करने वाला सात इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्मार्ट-की, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, आठ तरफ से एडजस्ट होने वाली पावर ड्राइवर सीट, क्रूज कंट्रोल, लेदर अपहोलस्ट्री, ऑटो वाइपर, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, मल्टी व्यू के साथ रिवर्स कैमरा जैसे कई यूनिक फीचर दिए गए हैं।

Honda Civic sold top spot in October 2019 over Skoda Octavia,Toyota Corolla Altis and Hyundai
Honda Civic

सेफ्टी फीचर्स से लैस है सिविक
वहीं, सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो सिविक में छह एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, ISOFIX, हिल स्टार्ट असिस्ट, स्टैबिलिटी कंट्रोल, लेन कीपिंग असिस्टेंट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर भी मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Honda Civic sold top spot in October 2019 over Skoda Octavia,Toyota Corolla Altis and Hyundai
honda civic 2019

माइलेज कितना?
नई सिविक की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 47 लीटर की है और बूट स्पेस 430 लीटर का है। पेट्रोल इंजन 16.5 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। सिविक का 1.6 लीटर का i-DTEC डीजल इंजन 26.8 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। डाइमेंशन की बात करें तो सिविक की लंबाई 4656 एमएम, चौड़ाई 1799 एमएम और ऊंचाई 1433 एमएम है। वहीं इसका व्हीलबेस साइज 2700 एमएम का है।

विज्ञापन
Honda Civic sold top spot in October 2019 over Skoda Octavia,Toyota Corolla Altis and Hyundai
2019 Honda Civic Sedan india auto expo rear

इतनी है कीमत
इसका 1.8 लीटर का 4 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन 6500 आरपीएम पर 139 बीएचपी की पावर और 4300 आरपीएम पर 174 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। वहीं 1.6 लीटर का i-DTEC डीजल इंजन 4000 आरपीएम पर 118 बीएचपी की पावर और 2000 आरपीएम पर 300 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। डीजल इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन भी इसमें दिया गया है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 17.93 लाख रुपये से लेकर 22.34 लाख रुपये तक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed