सब्सक्राइब करें

Honda H'Ness CB 350 या Royal Enfield Classic 350: कौन है सबसे धाकड़ और किफायती बाइक, पढ़ें कंपैरिजन

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 30 Sep 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
Honda H'Ness CB 350 या Royal Enfield Classic 350: कौन है सबसे धाकड़ और किफायती बाइक, पढ़ें कंपैरिजन
Honda H'Ness CB 350 vs Royal Enfield Classic 350 - फोटो : Amar Ujala

Honda Motorcycle and Scooter India (होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया) ने अपनी नई प्रीमियम मोटरसाइकिल Honda H'Ness CB 350 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है, जहां ग्राहक 5000 रुपये की टोकन राशि देकर इसे बुक कर सकते हैं। हालांकि, इसकी बिक्री अगले महीने से शुरू होगी। भारतीय बाजार में 350 सीसी सेगमेंट में इस बाइक का Royal Enfield की Classic 350 से सीधा और कड़ा मुकाबला है। आज हम आपको इन दोनों ही बाइक्स के सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि आपके बजट में इनमें से कौन सी बाइक सबसे बेहतर है। तो डालते हैं एक नजर,


 

Trending Videos

Honda H'Ness CB 350 बनाम Royal Enfield Classic 350: पावर परफॉर्मेंस

Honda H'Ness CB 350 या Royal Enfield Classic 350: कौन है सबसे धाकड़ और किफायती बाइक, पढ़ें कंपैरिजन
Honda H'Ness CB 350 - फोटो : Honda Motorcycle and Scooter

इंजन

  • Honda H'Ness CB 350 में पावर के लिए 348 सीसी, सिंगल सिलिंडर, एयर-कूल, 4-स्ट्रोक, OHC इंजन दिया गया है। 
  • Royal Enfield Classic 350 में 346सीसी, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। 

परफॉर्मेंस

  • Honda H'Ness CB 350 का इंजन 5,500 आरपीएम पर 20.8bhp की मैक्सिमम पावर और 3,000 आरपीएम पर 30Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 
  • Royal Enfield Classic 350 का इंजन 5250 आरपीएम पर 19bhp का मैक्सिमम पावर और 4000 आरपीएम पर 28Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। 

ट्रांसमिशन

  • Honda H'Ness CB 350 इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
  • Royal Enfield Classic 350 का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

Honda H'Ness CB 350 बनाम Royal Enfield Classic 350: फ्यूल क्षमता

Honda H'Ness CB 350 या Royal Enfield Classic 350: कौन है सबसे धाकड़ और किफायती बाइक, पढ़ें कंपैरिजन
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 - फोटो : Social Media
  • Honda H'Ness CB 350 में 15 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।
  • Royal Enfield Classic 350 में 13.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।

 

Honda H'Ness CB 350 बनाम Royal Enfield Classic 350: सस्पेंशन और ब्रेक

Honda H'Ness CB 350 या Royal Enfield Classic 350: कौन है सबसे धाकड़ और किफायती बाइक, पढ़ें कंपैरिजन
Honda H'Ness CB 350 - फोटो : Honda Motorcycle and Scooter India

सस्पेंशन

  • Honda H'Ness CB 350 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क्स सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में ट्विन रियर शॉक्स दिए गए हैं।
  • Royal Enfield Classic 350 के रियर में ट्विन गैस शॉक चार्ज्ड शॉक एब्जॉर्बर्स के साथ 5-स्टेप अडस्टबल प्रीलोड सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके फ्रंट में 35 मिलीमीटर का टेलेस्कॉपिक फॉर्क्स सस्पेंशन दिया गया है। 

ब्रेक

  • Honda H'Ness CB 350 के फ्रंट में 310 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 240 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसमें डुअल-चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) दिया गया है।
  • Royal Enfield Classic 350 के फ्रंट में 280 मिलीमीटर का डिस्क और रियर में 240 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। सुरक्षा के इसमें ABS फीचर दिया गया है।

 
विज्ञापन

Honda H'Ness CB 350 बनाम Royal Enfield Classic 350: कीमत

Honda H'Ness CB 350 या Royal Enfield Classic 350: कौन है सबसे धाकड़ और किफायती बाइक, पढ़ें कंपैरिजन
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 - फोटो : Social Media
  • Honda H'Ness CB 350 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.90 लाख रुपये है।
  • BS6 Royal Enfield Classic 350 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.67 लाख रुपये है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed