सब्सक्राइब करें

IPL 2020: बल्ले से भी विकेटकीपर कर रहे बल्ले-बल्ले, टीम की जीत में निभा रहे अहम भूमिका

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 30 Sep 2020 06:35 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Wicketkeepers are playing important role and winning matches for their respective teams
केएल राहुल, संजू सैमसन, ईशान किशन - फोटो : twitter@IPL

विकेट के पीछे जिम्मेदारी निभाने वाले विकेटकीपर आईपीएल 2020 में बल्ले से भी बल्ले-बल्ले कर रहे हैं। आठ टीमों में से पांच के विकेटकीपर खूब धूम मचा रहे हैं। इनमें किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान और विकेटकीपर लोेकेश राहुल सबसे आगे हैं। दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के संजू सैमसन तो तीसरे पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के एबी डीविलियर्स भी रंग में हैं। दिल्ली के ऋषभ पंत भी धीरे-धीरे लय में आ रहे हैं।

Trending Videos
IPL 2020: Wicketkeepers are playing important role and winning matches for their respective teams
केएल राहुल - फोटो : twitter@IPL

लोकेश सबसे आगे : 
पंजाब के 28 वर्षीय लोकेश राहुल ने अब तक तीन मैचों में एक शतक और एक अर्द्धशतक की मदद से सबसे ज्यादा 222 रन बनाए हैं। इनमें वे रिकॉर्ड 23 चौके और नौ छक्के जड़ चुके हैं। वह ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे हैं। विकेट के पीछे उन्होंने चार शिकार भी किए हैं।
 

रन 222
शतक 1
अर्द्धशतक 1
चौके 23
छक्के 9
औसत 111
स्ट्राइक रेट 156.33
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020: Wicketkeepers are playing important role and winning matches for their respective teams
संजू सैमसन - फोटो : twitter@IPL

सैमसन कर रहे कमाल : 
राजस्थान के 25 वर्षीय सैमसन ने दो मैचों में दो अर्द्धशतकों की मदद से 159 रन बनाए हैं। वह सर्वाधिक रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 16 छक्के और पांच चौके लगाए हैं। वह विकेट के पीछे शिकार करने के मामले में धोनी के बाद दूसरे नंबर पर हैं। वह आठ शिकार कर चुके हैं।
 

रन 159
शतक 00
अर्द्धशतक 02
चौके 05
छक्के 16
औसत 79.50
स्ट्राइक रेट 214.86

IPL 2020: Wicketkeepers are playing important role and winning matches for their respective teams
एबी डीविलियर्स

विस्फोटक डीविलियर्स : 
बेंगलोर के 36 वर्षीय एबी डीविलियर्स तीन मैचों में दो अर्द्धशतकों के दम पर 134 रन बना चुके हैं। इसमें 12 चौके और सात छक्के वह अब तक लगा चुके हैं। उन्होंने विकेट के पीछे दो शिकार किए हैं।
 

रन 134
शतक 00
अर्द्धशतक 02
चौके 12
छक्के 07
औसत 67
स्ट्राइक रेट 186.11

विज्ञापन
IPL 2020: Wicketkeepers are playing important role and winning matches for their respective teams
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

पंत भी कम नहीं : 
दिल्ली के 22 वर्षीय ऋषभ पंत ने तीन मैचों में 96 रन बनाए हैं। टीम ने दो मैच जीते हैं और एक हारी है। उनके बल्ले से अभी तक दो छक्के और 10 चौके निकले हैं। वह छह शिकार भी कर चुके हैं।
 

रन 96
शतक 00
अर्द्धशतक 00
चौके 10
छक्के 02
औसत 48
स्ट्राइक रेट 118

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed