{"_id":"5efc72c5aed3840a37162bb9","slug":"honda-livo-bs6-to-honda-grazia-125-bs6-to-hero-xtreme-160r-here-are-three-latest-motorcycles-and-scooters","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"7 दिनों के अंदर भारत में लॉन्च हुए ये 3 नए बाइक्स और स्कूटर्स, आपके बजट में कौन है बेस्ट?","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
7 दिनों के अंदर भारत में लॉन्च हुए ये 3 नए बाइक्स और स्कूटर्स, आपके बजट में कौन है बेस्ट?
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Wed, 01 Jul 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
Bikes and Scooters
- फोटो : Amar Ujala
अगर आप BS-6 इंजन वाली नई बाइक या स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। आज हम आपको उन बाइक्स और स्कूटर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पिछले सात दिनों में भारतीय बाजार में लॉन्च हुई हैं। इनमें कई नए फीचर्स दिए गए हैं। एक खास बात तो यह भी है कि ये वाहन लॉकडाउन खत्म होने के बाद लॉन्च हुए हैं। ऐसे में हम आपको इन वाहनों की कीमत, इंजन और परफॉर्मेंस के बारे में बताने जा रहे हैं ताकी, आप अपनी पसंद की बाइक या स्कूटर को अपने बजट में खुद चुन सकें। तो डालते हैं एक नजर,
Trending Videos
Honda Livo BS6
- फोटो : Honda Motorcycle and Scooter
Honda Livo BS6
- इंजन: इसमें पावर के लिए 109.51 सीसी, 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड, SI, BS6 इंजन दिया गया है।
- परफॉर्मेंस: इसका इंजन 7500 आरपीएम पर 9.02 PS की मैक्सिमम पावर और 5000 आरपीएम पर 9 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
- ट्रांसमिशन: इसका इंजन मल्टी प्लेट वेट कल्च के साथ 4-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
- कीमत: इसके ड्रम ब्रेक वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 70, 056 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Honda Grazia 125 BS6
- फोटो : Honda
Honda Grazia 125 BS6
- इंजन: इसमें 125 सीसी PGM-FI HET (होंडा ईको टेक्नोलॉजी), BS6 इंजन दिया है। यह एनहांस्ड स्मार्ट पावर (eSP) तकनीक के साथ आता है।
- इसका इंजन 8.2 bhp की मैक्सिमम पावर और 10.3 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
- कीमत: इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 73,336 रुपये है।
Hero Xtreme 160R
- फोटो : Hero MotoCorp
Hero Xtreme 160R
- इंजन: इसमें पावर के लिए 166 सीसी, सिंगल-सिलिंडर OHC, 2-वाल्व, 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड, एडवांस्ड प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन इंजन दिया गया है।
- परफॉर्मेंस: इसका इंजन 8500 आरपीएम पर 15 bhp की मैक्सिमम पावर और 6500 आरपीएम पर 14 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
- ट्रांसमिशन: इसका इंजन मल्टी प्लेट वेट कल्च के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
- कीमत: इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 99,950 रुपये है।