{"_id":"5cd6b3b8bdec220779074980","slug":"hyundai-grand-i10-to-maruti-suzuki-baleno-best-selling-top-10-cars-in-india-in-april-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये टॉप-10 कारें चुरा रही हैं भारतीयों का दिल, देखें, क्या इस लिस्ट में आपकी ड्रीम कार?","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
ये टॉप-10 कारें चुरा रही हैं भारतीयों का दिल, देखें, क्या इस लिस्ट में आपकी ड्रीम कार?
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Mon, 13 May 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
geneva auto expo 2019
Link Copied
सेडान कारों की बिक्री में लगातार गिरावट आ रही है। कार कपनियां भी अपनी कारों की बिक्री बढ़ाने के लिए तरह-तरह के डिस्काउंट ऑफर कर रही है। वहीं कुछ कार कंपनियां नए मॉडल लांच करने की तैयारी कर रही हैं। बावजूद इसके अभी भी कुछ कारें लोगों का दिल जीत रही हैं और टॉप-10 की लिस्ट में बनी हुई हैं। जानते हैं अप्रैल महीने में कौन सी कारें रहीं टॉप...
Trending Videos
1- मारुति सुजुकी ऑल्टो
2 of 11
2019 Maruti Alto 800
मारुति सुजुकी ऑल्टो अभी भी एंट्री लेवल हैचबैक में टॉप नंबर पर है। पिछले साल आंकड़े आए थे जब ऑल्टो के मुकाबले मारुति की कॉम्पैक्ट सेडान कार डिजायर ने बाजी मार ली। अप्रैल महीने में ऑल्टो की 22766 यूनिट्स की बिक्री हुई और ग्रोथ में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। मार्ट 2019 में ऑल्टो की 16,286 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि मार्च 2018 में यह आंकड़ा 23,303 यूनिट्स का था। हाल ही में मारुति ने ऑल्टो-800 को बीएस-6 इंजन के साथ लांच किया है। हैचबैक सेगमेंट में ऑल्टो उन कारों में शामिल हैं, जिनमें सबसे पहले इंजन अपग्रेड हुआ है। वहीं मारुति ने ऑल्टो में कई नए सेफ्टी फीचर्स भी शामिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
2. मारुति सुजुकी डिजायर
3 of 11
Maruti Dzire
कॉम्पैक्ट सेडान डिजायर टॉप-10 कारों की लिस्ट में नंबर दो पर रही है। अप्रैल के बिक्री के आंकड़ों के मुताबिक डिजायर की 18,544 यूनिट्स ही बिकीं। वहीं मार्च, 2019 में डिजायर की 19,935 यूनिट्स बिकीं। यानी कि डिजायर की बिक्री के आंकड़ों के आंकड़ों में कमी दर्ज हुई है। जबकि पिछले साल मार्च, 2018 में 22,195 यूनिट्स थीं। डिजायर की बिक्री में 10.18 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मारुति के अप्रैल 2020 से डीजल इंजन बंद करने के एलान के बाद डिजायर की सेल पर जबरदस्त असर पड़ सकता है।
3. मारुति सुजुकी बलेनो
4 of 11
Maruti suzuki baleno-1
प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में भी मारुति का दबदबा बरकरार है। बलेनो टॉप-10 कारों में तीसरे नंबर पर है। मार्च के मुकाबले अप्रैल में बलेनो की बिक्री में बेहद थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। बलेनो की अप्रैल में 17,355 यूनिट्स बिकीं, वहीं अप्रैल, 2018 में यह आंकड़ा 20,412 यूनिट्स का था। मार्च, 2019 में यह आंकड़ा 17,264 यूनिट्स का रहा। जबकि मार्च, 2018 में यह आंकड़ा 16,254 यूनिट्स का था। बलेनो की बिक्री में 6.21 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया। मारुति ने इसी साल ही बलेनो का फेसलिफ्ट लान्च किया था।
विज्ञापन
4. मारुति सुजुकी स्विफ्ट
5 of 11
Maruti swift india
मार्च के आंकड़ों में मारुति स्विफ्ट पांचवे नंबर पर रही थी, लेकिन अप्रैल के आंकड़ों में स्विफ्ट चौथे नंबर पर पहुंच गई है। स्विफ्ट की अप्रैल में 15,776 यूनिट्स ही बिकीं, वहीं मार्च में 14,218 यूनिट्स बिक पाईं, जबकि मार्च 2018 में यह आंकड़ा 19,207 यूनिट्स का था। कंपनी अब स्विफ्ट में जल्द ही बीएस-6 इंजन दे सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।