फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hyundai Kona को टक्कर देगी निसान की यह इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में चलेगी 400 किमी

Sat, 30 Mar 2019 05:59 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 30 Mar 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Kona EV rival Nissan Leaf Electric car could debut in India this year
nissan leaf electric car

निसान किक्स की लान्चिंग के दौरान निसान की प्रसिद्ध इलेक्ट्रिक कार लीफ की लान्चिंग को लेकर खुलासा किया गया था। इस दौरान निसान ने किक्स की लान्चिंग को लेकर अपनी योजनाओं का खुलासा किया था। निसान लीफ की खासियत होगी कि यह सिंगल चार्ज में 400 किमी की दूरी तय कर सकती है।


 

6 kW चार्जर पर 40 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज

Hyundai Kona EV rival Nissan Leaf Electric car could debut in India this year
nissan leaf electric car

निसान लीफ की लंबाई 4480 एमएम, चौड़ाई 1790 एमएम और ऊंचाई 1540 एमएम है, जबकि इसका व्हीलबेस 2700 एनएम का है। लीफ में EM57 इलेक्ट्रिक मोटर लगी है, जो 150 पीएस की अधिकतम पावर और 320 एनएम का टार्क देती है। वहीं इसमें 40 kWh की लीथियम बैटरी पैक लगा है। लीफ की बैटरी स्टैंडर्ड चार्जर पर फुल चार्जिंग में 16 घंटे, जबकि 6 kW चार्जर पर 40 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है।
 

सिंगल चार्ज में 400 किमी की दूरी

Hyundai Kona EV rival Nissan Leaf Electric car could debut in India this year
nissan leaf electric car 2019 india

निसान का दावा है कि लीफ सिंगल चार्ज में 400 किमी की दूरी तय कर लेती है। हालंकि भारत में यह रेंज कितनी होगी, इसे देखना दिलचस्प होगा। लीफ को भारत में सीबीयू यानी कंप्लीटली बिल्ट अप रूट के जरिए बेचा जाएगा। जिससे बाद इसकी भारत में एक्स-शोरूम कीमत तकरीबन 35 लाख रुपये आसपास हो सकती है। इस साल दूसरी छमाही में ह्यूंदै भी अपनी इलेक्ट्रिक कार कोना लान्च करेगी, जो सिंगल चार्ज में 350 किमी की दूरी तय करेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

3 साल या 1 लाख किमी की वारंटी

Hyundai Kona EV rival Nissan Leaf Electric car could debut in India this year
nissan leaf electric 2019 india

वहीं 2019 के बैंकाक इंटरनेशनल मोटर शो में भी इसे शोकेस किया गया है। थाइलैंड में लीफ 3 साल या 1 लाख किमी की वारंटी के साथ आती है। वहीं थाईलैंड में इसकी कीमत 1,990,000  बहट यानी 43.26 लाख भारतीय रुपये है। लीफ को पिछले साल 2018 में भारत में हुए मूव समिट में भी शोकेस किया गया था।
 

विज्ञापन

इस साल होगी लान्च

Hyundai Kona EV rival Nissan Leaf Electric car could debut in India this year
nissan leaf 2019

न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक निसान लीफ को इस साल लान्च किया जाएगा। लेकिन इससे पहले कंपनी इंडिया में सेल्स नेटवर्क समेत तमाम आधारभूत सुविधाओं पर काम करेगी। निसान लीफ पहली ऐसी कार है, जिसकी दुनियाभर में 4 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। निसान लीफ को दिसंबर 2018 में थाइलैंड में लान्च किया गया था।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed