{"_id":"5ec8d137e71a0f3d2f569646","slug":"hyundai-venue-turbo-petrol-bs6-hyundai-venue-1-0-turbo-dct-hyundai-venue-s-turbo-dct-petrol-features-hyundai-venue-s-turbo-dct-features-hyundai-venue-diesel-variants-hyundai-cars-india-hyundai-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hyundai Venue का यह वेरिएंट हुआ सुपरहिट, चार में से तीन खरीदारों की बना पहली पसंद","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Hyundai Venue का यह वेरिएंट हुआ सुपरहिट, चार में से तीन खरीदारों की बना पहली पसंद
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 23 May 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Venue
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू) देश में बिकने वाली सबसे लोकप्रिय सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों में से एक है। भारतीय बाजार में यह पिछले साल लॉन्च की गई थी। Venue अपने खास स्टाइलिंग, फीचर्स और प्रतिस्पर्धात्मक कीमत की वजह से खरीदारों के बीच तेजी से पॉपुलर हो गई। सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में वेन्यू का मुकाबला Maruti Brezza, Tata Nexon, Mahindra XUV300 और Ford EcoSport जैसी कारों से है। इस सेगमेंट में वेन्यू इतनी लोकप्रिय हो गई कि ह्यूंदै इसके लॉन्च के एक साल में ही 93,624 यूनिट बेचने में सफल रही। पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन के आधार पर जब बिक्री के इन आंकड़ों पर नजर दौड़ाते हैं तो यह पता चलता है कि इस एसयूवी कार के 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन वेरिएंट को खरीदने में ग्राहकों की दिलचस्पी ज्यादा है।
Trending Videos
Hyundai Venue
- फोटो : Amar Ujala
ज्यादा माइलेज
ACI के मुताबिक, ह्यूंदै ने एक साल में 93,624 यूनिट्स बेचीं, जिनमें से केवल 34,860 खरीदारों ने डीजल वर्जन का ऑप्शन चुना और बाकी ने पेट्रोल वेरिएंट का विकल्प चुना। पेट्रोल इंजन वेरिएंट खरीदने वाले खरीदारों में से 44,073 खरीदारों ने 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन वाले वेरिएंट का ऑप्शन चुना। खरीदारी के इस ट्रेंड के पीछे कई कारण हो सकते हैं। पेट्रोल इंजन वेरिएंट टर्बो चार्ज्ड वेरिएंट की तुलना में कम पावरफुल है और यह एक कारण हो सकता है। टर्बो पेट्रोल मोटर 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन की तुलना में ज्यादा माइलेज देता है।

- फोटो : amar ujala
ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन
1.2 लीटर पेट्रोल इंजन E और S ट्रिम्स में उपलब्ध है, जबकि 1.0 लीटर यूनिट S, SX, SX+ और SX(O) ट्रिम्स में उपलब्ध है। इसका मतलब है कि टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल यूनिट वर्जन में पेट्रोल इंजन वर्जन की तुलना में ज्यादा फीचर्स मिलते हैं। एक और फीचर जो खरीदारों के बीच 1.0 लीटर को लोकप्रिय बनाती है, वह है ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की उपलब्धता। केवल 1.0 लीटर इंजन विकल्प में डीसीटी गियरबॉक्स और मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है जो ग्राहकों के आराम में इजाफा करता है।

- फोटो : Hyundai
वेन्यू में 3 इंजन ऑप्शन
Hyundai Venue 3 इंजन विकल्पों के साथ आती है। पहला, 1.2 लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है जो 83 Ps का पावर और 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है और इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। दूसरा इंजन, 1.0 लीटर 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन है जो 120 Ps और 172 Nm का टार्क जेनरेट करता है। वेन्यू को हाल ही में एक नया डीजल वेरिएंट मिला है जो BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के मुताबिक अपडेटेड है। पुराने 1.4 लीटर डीजल इंजन को 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल यूनिट से रिप्लेस किया गया जो 100 Ps का पावर और 240 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

Hyundai Venue, Maruti Brezza
- फोटो : Amar Ujala
मुकाबला
ह्यूंदै में Hyundai Aura (ह्यूंदै ऑरा), Hyundai Grand i10 Nios (ह्यूंदै ग्रैंड i10 Nios) और हाल ही में लॉन्च किए गए Verna facelift (वरना फेसलिफ्ट) जैसे कुछ अन्य मॉडल हैं, जिनमें 1.0 लीटर, 3-सिलेंडर, टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है। साफ तौर पर भारतीय कार खरीदार एक्सट्रा पावर और टॉर्क को पसंद कर रहे हैं जो कि टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन में मिल रहे हैं और अब सस्ती कार मॉडल्स में भी उपलब्ध हैं।

कमेंट
कमेंट X