{"_id":"60237d89872b69742919f881","slug":"jaguar-i-pace-launch-date-in-india-jaguar-i-pace-range-km-jaguar-i-pace-specification-jlr-jaguar-land-rover-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jaguar I-Pace : जगुआर लैंड रोवर ला रही है पावरफुल इलेक्ट्रिक एसयूवी आई-पेस, 5 सेकंड से कम में पकड़ेगी 100 किमी की स्पीड","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Jaguar I-Pace : जगुआर लैंड रोवर ला रही है पावरफुल इलेक्ट्रिक एसयूवी आई-पेस, 5 सेकंड से कम में पकड़ेगी 100 किमी की स्पीड
Wed, 10 Feb 2021 03:47 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 10 Feb 2021 03:47 PM IST
विज्ञापन
Jaguar I Pace Electric SUV
- फोटो : JLR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में इलेक्ट्रिक कारों की चार्जिंग के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में काम हो रहा है। जिसके बाद भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए विभिन्न ऑटो निर्माता इसका फायदा उठाना चाहते हैं। भारत में कई विदेश ऑटोमोटिव कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को पेश कर रही हैं। देश की प्रमुख ऑटो निर्माता Tata Motors (टाटा मोटर्स) के मालिकाना हक वाली ब्रिटिश कंपनी Jaguar Land Rover (JLR) (जगुआर लैंड रोवर) भारत में एक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी कार लॉन्च करने वाली है।
Jaguar I Pace Electric SUV
- फोटो : JLR
लॉन्चिंग
कंपनी ने एलान किया है कि वह अपनी ऑल न्यू इलेक्ट्रिक एसयूवी I-PACE (आई-पेस) भारत में 9 मार्च को लॉन्च करेगी। इलेक्ट्रिक एसयूवी I-PACE की बुकिंग पहले ही शुरू कर दी गई है।

कोरोना काल में ऑटोमोबाइल कंपनियों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ही अपने नए उत्पादों को प्रदर्शित और लॉन्च किया। जगुआर अपनी नई इलेक्ट्रिक कार को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए उतारने की तैयारी कर रही है। जगुआर लैंड रोवर इंडिया के प्रेसिडेंट एंड मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित सुरी ने बताया कि लैंड रोवर डिफेंडर के डिजिटल लॉन्च को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद हम भारत में एक और डिजिटल लॉन्च को लेकर उत्साहित है। इस बार यह जोश जगुआर आई-पेस को लेकर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jaguar I Pace Electric SUV
- फोटो : JLR
सुरी ने कहा कि यह डिजिटल ईवेंट भविष्य में महानगरों की एक झलक दिखाएगा, जिसे विशेष रूप से एक सस्टेनेबल इकोस्टिम के लिहाज से डिजाइन किया गया है। इसमें नई तकनीक और मोबिलिटी के प्रभावी व्यवस्था जैसे कि इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
Jaguar I Pace Electric SUV
- फोटो : JLR
दमदार बैटरी
जगुआर लैंड रोवर ने एक बयान में कहा है कि Jaguar I-PACE में 90 kWh लिथियम आयन बैटरी पैक मिलता है। यह 295 kW का पावर और 696 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इससे I-PACE सिर्फ 4.8 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। कंपनी ने I-PACE इलेक्ट्रिक एसयूवी के खरीदारों को दफ्तर और घर में बैटरी चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए टाटा पावर के साथ एक करार किया है।